खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : गुड हेल्थ कैप्सूल की बिक्री बंद, जांच में मिला जानलेवा तत्व

Deoria News : क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी देवरिया डॉ दिनेश कुमार चौरसिया ने लाइसेंस अधिकारी / निदेशक आयुर्वेद सेवायें उप्र लखनऊ के निर्गत पत्र के हवाले से अवगत कराया है कि जनपद में यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर गुड हेल्थ कैप्सूल (आयुर्वेदिक औषधि) की बिक्री की जा रही है, तो उसे तत्काल प्रभाव से बन्द कर दें। क्योंकि इस कैप्सूल में परीक्षण के उपरान्त स्टेरॉयड की मात्रा पायी गयी है, जो जन स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है। अन्यथा की दशा में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित का होगा।

निर्माता बिस्वास फार्मा की तरफ से कहा गया है कि गुड हेल्थ कैप्सूल पूरे परिवार के समग्र स्वास्थ्य की देखभाल का आयुर्वेदिक उपाय है। यह न केवल भूख को बढ़ाता है, जिससे उपयोगकर्ता को वांछित वजन प्राप्त करने में मदद मिलती है, बल्कि उचित भोजन पाचन के लिए यकृत के कामकाज में भी सुधार होता है। इस कैप्सूल को विशेष ध्यान के साथ बनाया गया है। यह कैप्सूल प्रोटीन संश्लेषण और एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाता है।

Related posts

आधी रात में हुई सुनवाई : हाईकोर्ट ने तेजिंदर बग्गा को दी राहत, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

बिजली कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर योगी सरकार : जारी हुईं गाइडलाइंस, देखभाल और इलाज के लिए होगा…

Rajeev Singh

यूपी बना ई-स्पोर्ट्स पॉलिसी वाला पहला राज्य : खेल विभाग साधेगा बड़े लक्ष्य, जानें सरकार का पूरा प्लान

Swapnil Yadav

ग्राम पंचायत सहायक को इंसेंटिव देगी सरकार : प्रति ट्रांजैक्शन होगा भुगतान, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

राहत : एकेटीयू में फिर शुरू होगी काउंसलिंग, इस वजह से थी स्थगित

Satyendra Kr Vishwakarma

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!