खबरेंदेवरिया

देवरिया : महिला मतदाताओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा, की रिकॉर्ड वोटिंग, पूरी जानकारी

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के छठे चरण में देवरिया में हुए मतदान में महिलाओं ने बड़ी भागीदारी निभाई है। पुरुष मतदाताओं के मुकाबले नारी शक्ति ने बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। 3 मार्च को जनपद की सभी 7 सीटों पर मतदान कराया गया था। इसमें 56.67% वोटिंग हुई।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा 59.47 प्रतिशत मतदान पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। जबकि सलेमपुर में सबसे कम 52 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाला। रुद्रपुर विधानसभा में 55.24%, देवरिया विधानसभा सीट के लिए 55.21%, रामपुर कारखाना में 57.75%, भाटपार रानी में 56.07% और बरहज में 57.39 फीसदी मतदान हुआ।

नारी शक्ति ने दिखाया दम

आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 12 लाख 42 हजार 14 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 19 हजार 678 हैं। छठे चरण में 3 मार्च को विधानसभा चुनाव में 6 लाख 27 हजार 443 पुरुषों ने मतदान किया है। जबकि 7 लाख 11 हजार 63 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।

पथरदेवा में सबसे ज्यादा वोटिंग

आंकड़ों के मुताबिक पथरदेवा विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 59.47 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। यहां से उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार हैं। जबकि समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी मैदान में है। बहुजन समाज पार्टी ने यहां से स्वर्गीय शाकिर अली के बेटे परवेज आलम को टिकट देकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।

66 महिला उम्मीदवार हैं

छठे चरण के मतदान में 2.15 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1.15 करोड़ पुरुष, 1.00 करोड़ महिला तथा 1363 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6:00 बजे उपस्थित रहे, उन सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का मौका मिला। छठे चरण के निर्वाचन में कुल 57 विधानसभा क्षेत्रों में 676 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 66 महिला उम्मीदवार हैं।

7 मार्च को होगा चुनाव

विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के सातवें और आखिरी चरण का निर्वाचन आगामी 7 मार्च, 2022 को होगा। सातवें चरण में प्रदेश के 9 जनपदों की 54 विधान सभाओं के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। 3 विधान सभा सीटों 383-चकिया (अजा), 401-राबर्ट्सगंज, 403-दुद्धी (अजजा) के लिए शाम 4:00 बजे तक तथा शेष 51 विधान सभाओं में शाम 6:00 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है।

Related posts

जयराम वर्मा मर्डर : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की, कानून-व्यवस्था को बताया फेल

Sunil Kumar Rai

इंडो नेपाल बॉर्डर पर 13 साल बाद सड़क बनने का रास्ता साफ : 1621 करोड़ से इन 7 जिलों में बनेगा रोड, पढ़ें सीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डूडा देवरिया ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य में बदलेगा वर्किंग सिस्टम, सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

World Dairy Summit 2022 : साल 1974 के बाद यूपी में आज से वर्ल्ड डेयरी समिट का होगा शुभारंभ, 46 देश लेंगे हिस्सा, मुख्यमंत्री ने परखीं तैयारियां

Abhishek Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम को दिया धन्यवाद : गिरीश तिवारी बोले-किसानों के साथ मोदी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!