खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर में 10 फरवरी को लगेगा मेगा रोजगार मेला : 40 कंपनियां हजारों को देंगी नौकरी

Gautam Buddh Nagar : शासन एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) के निर्देशों के क्रम में सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतमबुद्ध नगर संग प्रिय आनंद ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय गौतमबुद्ध नगर तथा केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 10 फरवरी 2023 को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनपद की लगभग प्रतिष्ठित 40 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की रिक्तियों के अनुसार हाई स्कूल, आईटीआई, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा एवं स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, वह अपने सभी दस्तावेजों के साथ आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी आगामी 10 फरवरी 2023 को प्रातः 10:00 बजे विश्ववैसरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन जीटी रोड दादरी गौतमबुद्ध नगर में अपने शैक्षिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर आयोजित होने वाले रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

देवरिया : युवक की मौत को आत्महत्या बता रही पुलिस, 4 दिन बाद तक दर्ज नहीं हुआ मामला, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : प्रदेश के सात लाख ग्राम पंचायत सदस्यों को भत्ता देगी योगी सरकार, प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुख को मिलेगा ये लाभ

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : मुख्य विकास अधिकारी की जांच में देवरिया में अनुपस्थित मिले 76 अधिकारी और कर्मचारी, कटेगा वेतन और हुआ यह एक्शन

Sunil Kumar Rai

बरहज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव की तिथियां जारी : 20 अक्तूबर को होगा मतदान, डीएम ने इस अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बैंकों में अटकीं विभिन्न योजनाओं की 1000 फाइलें : इस बैंक में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन

Abhishek Kumar Rai

Akshaya Tritiya 2022 : अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में 25 फीसदी का इजाफा, इस दिन खरीदारी का है खास महत्व, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!