उत्तर प्रदेशखबरें

‘मैं निःशब्द हूं’ अभियान से सरकार को जगाएगी रालोद : अनदेखी हुई तो पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन

Uttar Pradesh : 28 दिसम्बर 2022 से लगातार किसान सन्देश अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश सरकार को सन्देश भेजकर जगाने का प्रयास कर रहे प्रदेश के राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal – RLD) कार्यकर्ता एवं किसान प्रदेश सरकार की हठधर्मिता से आजिज आकर अब आगामी 31 जनवरी को “मैं निःशब्द हूं” सन्देश बड़ी संख्या में भेजेंगे।

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के आह्वान पर सम्पूर्ण प्रदेश में पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना मूल्य घोषित करने, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने व गन्ने का भुगतान करने की मांग को लेकर किसान सन्देश अभियान चलाया जा रहा है। इन सभी मांगों को पूर्ण करने की मांग प्रदेश के मुख्यमन्त्री से की जा रही है।

रालोद के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष श्री मन्जीत सिंह के निर्देशन में चल रहे प्रदेश व्यापी अभियान में अब तक किसान और रालोद कार्यकर्ता डेढ़ लाख से अधिक किसान संदेश पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं, लेकिन कुंभकरण की नींद में सो रहे प्रदेश के मुखिया पर कोई असर नहीं पड़ा है। प्रदेश सरकार की हठधर्मिता और किसान विरोधी नीतियों से आजिज आकर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और किसान अब 31 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर 3 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे और “मैं निःशब्द हूं” संदेश भेजकर प्रदेश के मुखिया से मांगें माने जाने की अपील करेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा है कि यदि 5 फरवरी तक किसानों की तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और किसान आगामी 7 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

BREAKING : देवरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों के जिला छोड़ने पर 15 अगस्त तक रोक, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : 6 महीने में 10 हजार पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करेगी योगी सरकार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिखाई देंगे बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

बीआरसी पथरदेवा में 18 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र : आज इस ब्लॉक में लगेगा कैंप

Rajeev Singh

यूपी : तीन दशक से बंद गवर्मेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू होगी पढ़ाई, इन कोर्स पर रहेगा फोकस

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने कोला गांव की प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पिछले महीने पंचायत सचिव को किया था सस्पेंड, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

CCI Penalty on Google : सीसीआई ने गूगल पर 936 करोड़ का जुर्माना लगाया, आचरण सुधारने का दिया आदेश, जानें क्यों हुआ एक्शन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!