खबरेंराष्ट्रीय

Raju Srivastava passes away : दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में प्रशंसक

New Delhi : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava or Satya Prakash Srivastava) का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 10 अगस्त से नई दिल्ली के एम्स में भर्ती थे, जहां उन्हें नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। तब से उनके प्रशंसक उनके स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे थे।

लेकिन उनके परिजनों ने आज उनके निधन की पुष्टि की है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जिम में वर्कआउट के दौरान वह अचानक गिर पड़े थे।

परिजनों के मुताबिक 10 अगस्त को वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचेत होकर गिर पड़े।

आनन-फानन में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनके स्वास्थ्य में बीच-बीच में सुधार दिखाई दिया, लेकिन डॉक्टरों के लिए कुछ कह पाना मुश्किल था। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related posts

दु:खद खबर : देवरिया में बिजली गिरने से दो साल के मासूम की मौत, पूरा गांव गम में डूबा

Abhishek Kumar Rai

Weather Update : पूर्वांचल के लोगों को बारिश का करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार ने माफिया का किया मर्दन, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त, सीएम ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

लखनऊ : पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों की मुठभेड़ में सरगना मारा गया, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Harindra Kumar Rai

सिविल सेवा तैयारी : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी और प्रोफेसर राजीव सक्सेना ने दिए टिप्स

Harindra Kumar Rai

उर्फी जावेद का वीडियो देख भड़के लोग : बोले-थोड़ा तो शर्म कर लो

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!