खबरेंदेवरिया

देवरिया में सिर्फ 28 फीसदी पात्रों का बना आयुष्मान कार्ड : डीएम ने सभी विभागों को समन्वय बना कर 30 सितंबर तक अभियान चलाने का दिया आदेश

-अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर बनवाएं आयुष्मान कार्ड: डीएम*
-30 सितंबर तक चलेगा आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान
-डीएम ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बनवाएं कार्ड
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 30 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

28 फीसदी का बना कार्ड
उन्होंने कहा कि जनपद में अभी 28% लोगों का पात्र व्यक्तियों के लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड बन सका है। शेष रह गए लोगों को भी समयबद्ध तरीके से इस योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के मोबिलाइजेशन पर जोर दिया।

राशन की दुकान पर बनेगा कार्ड
जिलाधिकारी ने कहा कि अंत्योदय कार्ड धारक व्यक्तियों का सरकारी राशन की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिला पंचायती राज कार्यालय में बने विशेष कंट्रोल रूम के माध्यम से पात्र व्यक्तियों से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गंभीर बीमारियां कवर होती हैं
डीएम जेपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक की हेल्थ कवरेज समस्त आबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालय में दी जाती है। आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, किडनी रोग, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर, मोतियाबिंद एवं सर्जरी इत्यादि की निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है।

33 अस्पताल संबद्ध हैं
जनपद के लगभग 20 हजार लाभार्थी आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत अपना इलाज करा चुके हैं। जनपद देवरिया में 33 निजी एवं सरकारी अस्पताल इस योजना से आच्छादित हैं, जहां सूचीबद्ध बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाता है। जिलाधिकारी ने समस्त पात्र व्यक्तियों से इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने और अपने परिवार को आयुष्मान की सुरक्षा कवच में सुरक्षित रखने का अनुरोध किया।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीएसओ संजय पांडेय, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीसीपीएम डॉ राजेश सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

आयुष्मान कार्ड से मिली थी शशि को नई जिंदगी
ग्राम अमौना रावतपार, अमेठिया निवासी 21 वर्षीय शशि मिश्रा हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। इलाज के लिए 3 लाख रुपये की दरकार थी। उन्हें कहीं से मदद की आस नहीं दिख रही थी। ऐसे में आयुष्मान कार्ड से मिली हेल्थ कवरेज से उनका निःशुल्क ऑपरेशन संभव हो सका और उन्हें नई जिंदगी मिली। शशि मिश्रा ने लोगों से आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड लोगों की आयु बढ़ाने का जरिया है।

Related posts

देवरिया : पुलिस ने सपा प्रत्याशी पिंटू समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, समाजवादी नेता ने बताया साजिश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 860 फाइलेरिया मरीजों को मिली किट : रोगियों की संख्या हुई इतनी, जानें बचाव के उपाय

Rajeev Singh

योगी सरकार में 19000 से अधिक गांवों को खुले तारों से मिली मुक्ति : पॉवर फॉर ऑल के अंतर्गत 1.58 करोड़ कनेक्शन का बना रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

शर्मनाक : इंडियन बैंक में बुजुर्ग महिला के साथ कर्मचारियों ने किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी संग की अभद्रता, देखें PHOTOS

Satyendra Kr Vishwakarma

भारत में डिजाइन शिक्षा का भविष्य ! आईएमएस-डीआईए के प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में हुई मंथन

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : देवरिया में शांति में बाधक 5 लोग हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!