खबरेंनोएडा-एनसीआर

Liquor Shop News : राष्ट्रीय राजधानी में 1 सितंबर से बंद होंगे निजी ठेके, मगर शराब के शौकीनों के लिए सरकार ने किया ये इंतजाम

New Delhi : केंद्र और केजरीवाल सरकार के बीच तकरार से राष्ट्रीय राजधानी में शराब की निजी दुकानों की जगह अब दिल्ली सरकार के 300 से अधिक विक्रय केंद्रों पर शराब की बिक्री की जाएगी।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आबकारी नीति 2021-22 की जगह अब पुरानी व्यवस्था बहाल हो रही है और यह बदलाव गुरुवार से प्रभाव में आएगा।

सुधार आएगा

आंकडों के मुताबिक दिल्ली में करीब 250 निजी शराब विक्रेताओं के ठेके अभी संचालित हो रहे हैं, जिन्हें अब वापस ली जा चुकी आबकारी नीति 2021-22 के तहत लाइसेंस दिए गए थे। आबकारी अधिकारियों ने कहा कि अधिक ठेकों के खुलने से सितंबर के पहले हफ्ते से शराब की आपूर्ति में सुधार आएगा।


ठेकों की संख्या बढ़ेगी

दिल्ली के एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी करीब 250 निजी ठेके हैं, जिनका स्थान 300 से अधिक सरकारी विक्रय केंद्र लेंगे। आने वाले दिनों में ठेकों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि दिल्ली सरकार की 500 ऐसी दुकान खोलने की योजना है।’’

मोबाइल ऐप शुरू होगा

आबकारी विभाग का एक मोबाइल ऐप भी सितंबर से शुरू हो जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं को उनके आसपास ठेकों की जगह और उनके खुलने एवं बंद होने के समय की जानकारी दी जाएगी।

सीबीआई कर रही जांच

बताते चलें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की नई आबकारी पॉलिसी पर एलजी ने आपत्ति जताई है। उनके सुझाव पर केंद्र सरकार ने इस नीति की जांच सीबीआई से शुरू करा दी है। बीते दिनों ही सीबीआई ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया के घर पर छापेमारी की थी।

Related posts

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai

समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के सभी प्रत्याशी किए घोषित : जानें किसको कहां से मिला टिकट

Abhishek Kumar Rai

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

Asad Rauf Death : पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से खत्म हुआ करियर, जानें क्यों लाहौर में बेचने लगे जूते

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : देवरिया के इस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा निर्माण

Abhishek Kumar Rai

महिला के लिए आरक्षित देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद : गौरा बरहज सहित 199 परिषद की लिस्ट जारी, देखें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!