खबरेंदेवरिया

बड़ी खबर : 5 साल बाद 27 फरवरी को देवरिया आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के छठे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 27 फरवरी को देवभूमि देवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ठीक 5 साल बाद जनपद में लौटेंगे। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनका कार्यक्रम सोंदा में सेंट्रल एकेडमी के पास के विशाल मैदान में किया जा रहा है। बीते दिनों ही जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आईएएस (DM Ashutosh Niranjan IAS), एसपी श्रीपति मिश्र और भाजपा के जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मौके का निरीक्षण किया था।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान साल 2017 में देवरिया आए थे। उसके बाद से उनका कोई कार्यक्रम देवभूमि आने का नहीं बना। देवरिया सहित गोरखपुर मंडल के अन्य जनपदों में 3 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है। इससे पहले पीएम, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम वरिष्ठ नेता यहां ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही यहां जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यूपी के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, “एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पीएम आ रहे हैं। आप सभी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रधानमंत्री के विचारों को जरूर सुनें।”

मान बढ़ाएं

देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) ने प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर कहा है, “यह देवरिया के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि ठीक 5 साल बाद दुनिया के सबसे ताकतवर पीएम 27 फरवरी को देवभूमि की पावन धरा पर पधारेंगे। देवरिया की महान जनता से आग्रह है कि बड़ी संख्या में एकत्र होकर अपनी धरती का मान बढ़ाएं।”

तैयारी पूरी है

शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सोंदा में सेंट्रल एकेडमी के पास बड़े ग्राउंड में किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके बारे में शनिवार को जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। मगर पीएम के आगमन की वजह से रविवार को जिले की सड़कों पर भारी यातायात होगा।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Rajeev Singh

किसान मोर्चा के बेमिसाल एक साल : देवरिया में 1800 कृषकों ने पीएम, सीएम और कृषि मंत्री को लिखा धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : आवास योजना के लाभार्थियों को इसी महीने जारी होगी किस्त, सीडीओ ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Sunil Kumar Rai

देवरिया : कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता और आम लोगों ने लिया बूस्टर डोज, डीएम ने नागरिकों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!