खबरेंदेवरिया

Deoria News : कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण, जनपद के हर लेबर चौक पर कर्मियों की लगी ड्यूटी

Deoria News : सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने बताया है कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किये जाने, बोर्ड से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार किये जाने एवं श्रमिकों को जागरूक करने के लिए जनपद देवरिया में स्थित लेबर अड्डों पर सीएसएस एवं जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने लेबर अड्डे पर कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है तथा उन्हें निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि पर लेबर अड्डे पर सीएससी/ जन सेवा केंद्र के माध्यम से कैंप आयोजित कराते हुए पात्र श्रमिकों का शतप्रतिशत पंजीयन/ नवीनीकरण एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें।

सोमवार को लेबर अड्डा हनुमान मंदिर चौक देवरिया में विजय कुमार मिश्र
मंगलवार को लेबर अड्डा कसया ढाला में रामबाबू प्रसाद
बुधवार को लेबर अड्डा चकियवा चौराहा में शैलेश सिंह पटेल
गुरुवार को लेबर अड्डा चटनी गढही में दिलीप कुमार यादव
शुक्रवार को लेबर अड्डा कठिनइया मोड़ में सुधाकर पांडेय तथा
शनिवार को लेबर अड्डा सोंदा देवरिया में अश्वनी सिंह को नामित किया गया है।
ये सभी कर्मी प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक अपने निर्धारित लेबर अड्डों पर अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Related posts

गोरखपुर : यूपी के 3.80 करोड़ बच्चों को मिलेगा पोलियो ड्रॉप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हाट बाजार में जाकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की ली जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

पीसीएस-2023 परीक्षार्थियों के लिए देवरिया में खास इंतजाम : नेहरू युवा केंद्र ऐसे कर रहा मदद

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस का गांजा तस्करों पर जबरदस्त एक्शन : लाखों रुपये का 102 किलो गांजा बरामद

Rajeev Singh

देवरिया खाद्य विभाग की अपील : स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम खाने से बचें, पूरे शहर में चला अभियान, टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!