खबरेंदेवरिया

देवरिया में तंदूरी चाय की जांच शुरू : खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

Deoria News : देवरिया में तंदूरी चाय पर शुरू हुए बवाल के बाद जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के दिए गए आदेशों के अनुपालन में दो दिवसीय अभियान के प्रथम दिवस में जनपद में तंदूरी चाय की गुणवत्ता तथा अन्य खाद्य पदार्थ की जांच के लिए अभियान चलाते हुए कुल 7नमूने एकत्रित किए गए।

टीम प्रथम ने बैतालपुर में सुनील कुमार द्वारा संचालित तंदूरी चाय के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर दूध का नमूना संग्रहित किया। बैतालपुर में ही तंदूरी चाय एवं कोल्ड ड्रिंक नामक प्रतिष्ठान से चाय पत्ती का नमूना एकत्रित किया गया। इसी टीम ने बैकुंठपुर ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए बेसन का नमूना तथा एक मिष्ठान भंडार से दूध का नमूना एकत्रित किया।

द्वितीय टीम ने नवादा चौराहा भाटपार रानी तहसील में गुड्डू मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना एकत्रित किया तथा बखरी बाजार से भी मिठाई का नमूना एकत्रित किया। साथ ही जसुई से पनीर का नमूना एकत्र किया गया।

इस अभियान में प्रथम टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार तथा द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा सम्मिलित रहे।

Related posts

Deoria News : धान की फसल को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय, हर रोग से होगा बचाव

Sunil Kumar Rai

गौरीबाजार ब्लॉक का बिगड़ा हाल : अपूर्ण फाइलें और बिखरे रिकॉर्ड, सीडीओ को मिली तमाम गड़बड़ी

Harindra Kumar Rai

नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Shweta Sharma

अभियान : प्रदेश के 25 लाख व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराएगी यूपी सरकार, सोमवार से शुरू होगा मिशन

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने 5 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : गलत रिपोर्ट देने पर खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर को नोटिस जारी

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : सात चरण में होंगे यूपी विधानसभा के चुनाव, देखें चरणवार जिलों की लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!