खबरेंनोएडा-एनसीआर

हक की लड़ाई : मांगों को लेकर 100 दिन से धरना दे रहे पैन ओएसिस के निवासी, बेखौफ बिल्डर कर रहा मनमानी

Noida News : यूपी के हाइटेक जिले नोएडा के सेक्टर-70 में स्थित पैन ओएसिस सोसायटी (Pan Oasis Society) खरीदार पिछले 100 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अब तक बिल्डर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।

अनिश्चित काल तक चलेगा धरना

धरने में प्रमुख योगदान वरिष्ठ नागरिकों का है, जिनमें श्री गोयल, सहरावत, धरम चंद और राजेंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया की पिछले 6 वर्षों से निवासी बिल्डर और प्रशासन के ढुलमुल रवैए से परेशान हैं। पूरे पैसे देने के बावजूद न तो उनके घरों की रजिस्ट्री हो रही है और ना ही ऐओऐ (AOA) का गठन हो राहा है। पैन ओएसिस में रखरखाव (Maintenance) की क्वालिटी भी बहुत ख़राब है। प्रदर्शनरत निवासियों का कहना है कि जब तक ऐओऐ (RWA) का गठन नहीं हो जाता, तब तक यह धरना अनिश्चित काल तक चलता रहेगा।

संज्ञान ले प्रशासन

पैन ओएसिस सोसायटी के निवासी संदीप अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ जहां रविवार को सुपरटेक के अवैध टावर गिराए गए, वहीं नोएडा के बहुत से फ्लैट बायर्स आज भी अपने हक की लड़ाई के लिये धरने पर बैठे हुए हैं और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण और शासन-प्रशासन को निवासियों की समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए उचित कदम उठाने होंगे।

2 हजार फ्लैट की रजिस्ट्री रुकी
साथ ही बिल्डर पर नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) का 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है, जिस कारण 2000 लोगों की रजिस्ट्री भी नहीं हो रही है। मेंटेनेंस और सेक्योरिटी का बुरा हाल है। इस कारण अब सोसाइटी के लोग AOA गठित कर प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहते हैं। लेकिन बिल्डर या नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

Related posts

परिणीति चोपड़ा के सवाल पर हंस पड़े राघव चड्ढा : इस अंदाज में दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने केसीसी आवेदनों को लेकर दिया बड़ा आदेश, बैंकों से जताई नाराजगी

Sunil Kumar Rai

जन स्वाभिमान दिवस में राजग ने दिखाई ताकत : गृह मंत्री अमित शाह ने दिलाई शपथ, मोदी को फिर पीएम बनाने…

Rajeev Singh

पशुओं के पोस्टमार्टम और दफनाने में लापरवाही पड़ी भारी : पशुधन अधिकारी पर कार्रवाई, सीडीओ को कांजी हाउस में मिली तमाम कमियां

Sunil Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

वन्यजीव खाल तस्करी : तस्कर हरिशंकर सिर्फ 2 साल में बना कीमती संपत्ति का मालिक, कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!