खबरेंदेवरिया

पशुओं के पोस्टमार्टम और दफनाने में लापरवाही पड़ी भारी : पशुधन अधिकारी पर कार्रवाई, सीडीओ को कांजी हाउस में मिली तमाम कमियां

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने शुक्रवार को कांजी हाउस, बैकुण्ठपुर विकास खण्ड  देवरिया सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां 43 गोवंश संरक्षित पाये गये।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ को गौशाला के नोडल अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गये 07 गोवंश एक सप्ताह पूर्व संरक्षित किये गये हैं। 01 गोवंश जो कि विगत 03 दिवस से बीमार चल रहा था, उसकी दवा नियमित चल रही थी, जिसकी शुक्रवार को मृत्यु हो गयी।

पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यालय केन्द्र काजी हाउस से मात्र 01 किमी की दूरी पर है और उनके द्वारा नियमित रूप से यहाँ पर आकर चिकित्सा एवं अन्य कार्य सम्पन्न किये जाते हैं।

पशुधन प्रसार अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि किसी गोवंश की मृत्यु होने पर मृत्यु गोवंश का पंचनामा / पोस्टमार्टम तैयार करवाकर उसके अन्तिम संस्कार / दफनाने की प्रक्रिया अपने सामने सम्पन्न करायें। परन्तु उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जो इनकी शिथिल कार्यपद्धति को प्रदर्शित करता है। सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि पशुधन प्रसार अधिकारी के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए अवगत करायें।

सीडीओ ने गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और पर्याप्त व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। ठण्ड से बचाव के लिए इस गोवंश में दो तरफ से तिरपाल लगाये गये थे और दो तरफ खुला था।

नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तिरपाल सिलने के लिए दिया गया है, शीघ्र ही उसे लगा दिया जायेगा। यह भी बताया गया कि 40 जूट के बोरे उपलब्ध थे, परन्तु निरीक्षण के समय काऊ कोट बनवाया नहीं गया था, जिससे पशुओं को ठण्ड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। निरीक्षण के समय टीन शेड के अन्दर अंधेरा था। सीडीओ को बताया गया कि 03 दिन पूर्व ट्राली से भूसा लाते वक्त तार टूट गया था जिसे कल ठीक करा लिया जायेगा।

मौके पर पानी की व्यवस्था पर्याप्त थी एवं 40 कुंतल भूसा, 2 कुंतल दाना एव 2 ट्राली पराली भी उपलब्ध थी। हरे चारे के लिए बुआई के लिए गोशाला के बगल में ही जिला पंचायत की भूमि पर हरे चारे की बुआई की गयी थी। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पीएन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ज्ञानधन सिंह, नोडल अधिकारी सर्वेश सिंह, केयर टेकर जितेन्द्र तथा पशुधन प्रसार अधिकारी शिवरामपति त्रिपाठी उपस्थित थे।

Related posts

सीएम योगी ने मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के 100 शोधार्थियों से किया संवाद : दी ये सीख, पढ़ें यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉक का हाल 

Shweta Sharma

देवरिया के इस गांव में शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण केंद्र : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh

देवरिया-गोरखपुर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण : उद्यमियों की मांग पर डीएम ने दिए आदेश, प्राथमिकता से होगा उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान

Harindra Kumar Rai

मालवीय रोड देवरिया और सिविल लाइंस की चौड़ाई रहेगी यथावत : कोतवाली रोड का फिर होगा सर्वे, डीएम ने लाखों लोगों को दी राहत

Rajeev Singh

Deepawali 2021 : लौट रहा अयोध्या का गौरव, हर साल 5 करोड़ पर्यटक आएंगे रामनगरी, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Shweta Sharma
error: Content is protected !!