खबरेंनोएडा-एनसीआर

AOA Election : गोल्फ सिटी में शुरू हुआ एओए का चुनाव, निवासियों में उत्साह

Noida News : नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित गोल्फ सिटी (Golf City), प्लॉट नंबर 11 में रविवार, 22 मई को एओए (AOA) के चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीडी आरडब्ल्यूए (DDRWA) ने इलेक्शन ऑफिसर के अनुरोध पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।

गोल्फ सिटी में कुल 700 निवासियों में से 639 वोटर हैं। इसमें 5 अलग-अलग प्लॉट साइज के मतदाता शामिल हैं। इलेक्शन में विभिन्न पदों के लिए कुल 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें से 9 पद एक्जेकेटिव मेंबर्स के लिए है। एक पद पर बिल्डर पदाधिकारी को नॉमिनेट करेगा। इलेक्शन ऑफिसर कृष्ण एम सिंह ने बताया कि सोसाइटी में पहली बार एओए का चुनाव हो रहा है। इसको लेकर निवासियों में उत्साह है।

अनुरोध किया था

चुनावों को सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्होंने डीडी आरडब्ल्यूए से पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की थी। उनकी रिक्वेस्ट पर डीडी आरडब्ल्यूए ने दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।

पर्यवेक्षक नियुक्त किए

डीडी आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राजीव कुमार (सलाहकार) डीडीआरडब्ल्यूए और अनिल खन्ना (उपाध्यक्ष) डीडीआरडब्ल्यूए को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये दोनों ऑब्जर्वर नियम-कानून के अनुसार चुनाव संपन्न कराने में इलेक्शन ऑफिसर की मदद करेंगे।

Related posts

DEORIA : 19 जुलाई तक सभी योनजाओं की फाइलें निस्तारित करेंगे बैंक, इतने आवेदन अटके

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : एफडीआर में धांधली की होगी जांच, किसानों पर पड़ेगा ये असर

Sunil Kumar Rai

गोद लिए गांव पहुंचे सीडीओ : आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दिया गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Shweta Sharma

DEORIA BREAKING : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम सख्त, विक्रेताओं को रखना होगा पूरा रिकॉर्ड, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!