खबरेंराष्ट्रीय

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

New Delhi : भारत सरकार (Narendra Modi Government) ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की कमी करने का फैसला लिया है। साथ ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इस वर्ष प्रति गैस सिलेण्डर (12 सिलेण्डर तक) 200 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारत सरकार के पेट्रोल पर 08 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल पर 06 रुपए प्रति लीटर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की कमी करने तथा इस वर्ष प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेण्डर (12 सिलेण्डर तक) 200 रुपए की सब्सिडी प्रदान किए जाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेण्ट्रल एक्साइज ड्यूटी में कमी किए जाने से पेट्रोल की कीमत 09 रुपए 50 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 07 रुपए प्रति लीटर घट जाएगी। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कटौती से प्रदेश के किसानों, गरीब परिवारों की महिलाओं सहित आमजन को बहुत राहत मिलेगी।

Related posts

समाधान दिवस में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Children’s Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों संग बांटीं खुशियां, ऐसे मनाया बाल दिवस

Abhishek Kumar Rai

नकलविहीन होंगी मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं : जिलाधिकारी ने की तैयारी बैठक, 4500 से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम

Swapnil Yadav

जिम्मेदारी : यूपी में 72 फीसदी निवासियों को मिली कोविड की दोनों डोज़, सीएम योगी ने की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : 22 जून को देवरिया में होगी 12000 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!