खबरेंपूर्वांचल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 18 नेशनल हाईवेज का किया शिलान्यास : गोरखपुर से इन शहरों का सफर हुआ आसान

Gorakhpur News : केंद्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को गोरखपुर में 18 राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) का शिलान्यास किया।

इन हाईवेज के तैयार होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के करोड़ों लोगों को सफर में सहूलियत मिलेगी। सोमवार, 13 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संसद रवि किशन ने गोरखपुर हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री की अगवानी की।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजमार्गों से उन्नति की नई राह बनाते हुए आज गोरखपुर में 10,000 करोड़ से अधिक के निवेश से 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा सभी सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि सोनौली – गोरखपुर के 4-लेन निर्माण से अंतर्राष्ट्रीय सीमा तक यातायात में समय की बचत के साथ सीमा की सुरक्षा मजबूत होगी। पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बाईपास के निर्माण से गोरखपुर रिंग रोड पूरा होगा, जिससे शहर में जाम से निजात मिलेगी। व्यापारिक, आवासीय इकाईयों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुशीनगर से लुम्बिनी तक सड़क निर्माण से बौद्ध पर्यटन स्थलों में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। गिलौला बाईपास के निर्माण से बहराइच – श्रावस्ती – बलरामपुर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही देवी पाटन मंदिर के पर्यटकों के लिए यातायात सुगम होगी।

उन्होंने कहा कि बाबा गोरक्षनाथ जी की इस पावन भूमि पर लोकार्पित और शिलान्यास हो रही इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। नए रोजगारों के अवसरों का सृजन होगा। समय एवं इंधन की बचत होगी तथा प्रदूषण में घटत होगी।

केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं।

Related posts

10 साल पुराना हो चुका आधार कार्ड तो आज ही बनवाएं नया : अन्यथा आएगी दिक्कत, देना होगा इतना शुल्क

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से मचा हडकंप, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : रैंकिंग में सूबे में 13वें स्थान पर पहुंचा देवरिया, मंडल में मिला पहला स्थान

Harindra Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : पकड़ी वीरभद्र गांव की पूर्व प्रधान ने कबूला भ्रष्टाचार, होगी रिकवरी और कानूनी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!