खबरेंदेवरिया

जल जागरुकता संकल्प रथ को सांसद ने किया रवाना : लोगों को दिया ये संदेश

Deoria News : जल जीवन मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तत्वाधान में जनपद के समस्त विकास खंडों में संचालित होने वाले जल जागरुकता संकल्प रथ को सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखा करके विकास खंड सलेमपुर परिसर से रवाना किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आम जनमानस के लिए जल महत्वपूर्ण आवश्यकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके अंतर्गत सभी आम जनमानस को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। मानव जीवन में जल का बहुत महत्व है, जल के बिना जीवन संभव नहीं है। प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा। अच्छा जल उपलब्ध हो जाने से लोगों में होने वाली बहुत सी बीमारियां स्वतः ही समाप्त हो जाएगी और लोगों का जीवन बेहतर होगा।

सलेमपुर एसडीएम श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से ही लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। सलेमपुर तहसीलदार अलका सिंह ने कहा कि वर्षा जल को संरक्षित करके ही हम भूगर्भ जल के स्तर को बढ़ा सकते हैं। खंड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को सस्ते कीमत पर सुगमता पूर्ण तरीके से 55 लीटर स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल चौबे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा और वह जल को संरक्षित करने के साथ-साथ जल के दुरुपयोग को रोकने में भी मददगार साबित होंगे। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राकेश यादव स्वच्छ भारत मिशन के खंड प्रेरक रविशंकर मिश्रा, वीरेंद्र पांडे, अशोक पांडे, अजय दूबे वत्स, शंभू नाथ दुबे, अजीत तिवारी, रेनू यादव , दिव्य प्रकाश, दुर्गेश गिरी, वेद प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिम्मेदारी : भाजपा ने अजय दूबे वत्स को मंडल प्रभारी का पद सौंपा, स्नातक चुनाव में दिखाएंगे क्षमता

Sunil Kumar Rai

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दिवंगत जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों समेत 8 बदमाश घोषित, पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : टीमों ने 6 स्कूलों में मिड डे मील का सैंपल लिया, बच्चों को किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया-हाटा और गोरखपुर समेत चौड़ी होंगी दो दर्जन सड़कें, मास्टर प्लान से बदलेगी जिले की सूरत

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!