खबरेंदेवरिया

डीएम का सख्त आदेश : 31 अक्टूबर तक पूरा हो फसल नुकसान का सर्वे, हर तहसील मुख्यालय पर चस्पा होंगे 10 बड़े बकायेदारों के नाम और…

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के सितंबर माह की मासिक समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

3 एकड़ से अधिक भू स्वामियों का रिकॉर्ड बनेगा
जिलाधिकारी ने भू-राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 3 एकड़ से अधिक भूमि के भूस्वामियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही भू-राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन करने वाले राजस्व अमीनों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

31 अक्टूबर तक होगा सर्वे
डीएम ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाये। उन्होंने जनपद स्तरीय राजस्व न्यायालयों द्वारा तहसील स्तर से मांगी गई रिपोर्ट को समय से उपलब्ध न कराने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कुल 661 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें तहसीलों से रिपोर्ट तलब की गई है। जिलाधिकारी ने जलभराव से हुई फसलों की क्षति की समीक्षा भी की। उन्होंने 31 अक्टूबर से पूर्व सर्वे कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इतने आवेदन निस्तारित हुए
सितंबर माह में राजस्व अभिलेखागार से नकल प्राप्ति के लिए कुल 3232 आवेदन आये, जिसमें से 2772 का निस्तारण कर दिया गया। 460 आवेदन अवशेष हैं। डीएम ने अवशेष प्रकरणों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 821 लाभर्थियों के खाते में 3561 लाख रुपये हस्तांतरित किये जा चुके हैं।

तहसील कार्यालय पर चस्पा होगा नाम
डीएम ने प्रत्येक तहसील के 10 बड़े राजस्व बकायेदारों का नाम तहसील मुख्यालय पर चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े राजस्व बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि निर्विवादित वरासत के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर दीपावली से पूर्व निस्तारण किया जाए। वरासत दर्ज करने में विलंब होने पर संबंधित लेखपाल का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीआरओ अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम (न्यायिक) महेंद्र कुमार, एसडीएम (न्यायिक) आरपी वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

India Rankings 2022 : आईआईटी मद्रास फिर बना देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान, इंजीनियरिंग में कानपुर को मिला चौथा स्थान, देखें पूरी लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र : इस वजह से योगी सरकार ने लिया फैसला

Shweta Sharma

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

मानसिक निराश्रितों का भी संरक्षण कर रही योगी सरकार : यूपी की 13 स्वैच्छिक संस्थाओं को पहली किस्त जारी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

यूपी विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दलों से मांगा सहयोग : विपक्ष ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!