खबरेंदेवरिया

किसानों को समृद्धशाली बनाएगा बजट : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने सलेमपुर विधानसभा के सजाव गांव में “बजट पर चर्चा- किसानों के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पेश किए गए बजट में मोटे अनाज को श्री अन्न नाम देकर विशेष योजना बनाई है।

भारत में मोटा अनाज प्राचीन काल से प्रचलन में रहा है, आमजन को इसके प्रयोग के लिये जागरूक करने के लिये सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। बजट में सरकार ने कृषि और किसान कल्याण के लिये सवा लाख करोड़ रुपये दिया है। उन्होंने कहा कि श्री अन्न मानव शरीर को स्वस्थ रखेगा और किसानों को समृद्धशाली बनाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में कृषि को युवाओं से जोड़ने का प्रावधान किया है। सरकार ने खेती-किसानी में अत्याधुनिक और नए संयंत्रों के माध्यम से युवाओं को भागीदारी के लिये प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।

जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि बजट में किसानों को महत्व देकर सरकार किसानों की खुशहाली की दिशा में प्रयास किया है। बजट पर चर्चा कार्यक्रम को डॉ एसएन सिंह, बृजेश धर दुबे, रामेश्वर सिंह, चंद्रभूषण सिंह, डॉ अमरीश चन्द्र कौशिक ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र दुबे ने किया और संचालन किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवराज मणि सिंह, सुमन्त , रत्नेश मिश्र, भारत दुबे, विकास सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शमशुदीन रामेश्वर सिंह, राजा द्विवेदी उपस्थित रहे।

Related posts

देश-दुनिया की जरूरतों को पूरा करेगा यीडा में बनने वाला प्लास्टिक पार्क : बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : डीएम ने लापरवाह अफसरों को दी चेतावनी, इस एजेंसी और अधिकारी पर होगी कार्रवाई, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

योगीराज में यूपी में अपराधों में आई कमी : सीएम ने पुलिस अधिकारियों की थपथपाई पीठ, इन जिलों के अफसरों को दी चेतावनी

Rajeev Singh

देवरिया हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन : एसडीएम, 2 तहसीलदार और 3 लेखपाल सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होगी विभागीय कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

खेत सिंह खंगार की वीरता के कायल रहे पृथ्वीराज चौहान : सौंपा महोबा का सिंहासन, सीएम ने किया प्रतिमा का अनावरण

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!