खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक तिरंगा रैली से लोगों में जगाया जोश, राष्ट्र के प्रति श्रद्धा प्रकट की

Deoria News : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा देवरिया ने भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। बाइक रैली की शुरुआत देवरिया के रुद्रपुर मोड़ से हुई। सांसद रमापति राम त्रिपाठी, अन्तर्यामी सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा देवरिया और विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने तिरंगा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इन मार्गों से गुजरी रैली

भाजयुमो देवरिया के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल के नेतृत्व में बाइक रैली हास्पिटल पहुंची। उसके बाद न्यू कालोनी होते हुए दीनदयाल पार्क, जलकल रोड सुभाष चौक होते हुए बाइक रैली का समापन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुआ।

इन्होंने जगाई अलख

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पाण्डेय, भाजयुमो के दिलीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, अनुपम सिंह, सुधांशु मिश्र, प्रशांत कुमार तिवारी, रंजीत सिंह, जितेंद्र जायसवाल, मदन उपाध्याय, शिखर शाही, मनीष विश्वकर्मा, तुषार मिश्र, अजीत भारती, अखिलेश्वर गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, रतनजय यादव, रत्नाकर सिंह, तेज गुप्ता, आदित्य मणि, प्रीतम गुप्ता, अनूप तिवारी, अंकित शर्मा समेत भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत मां की जयघोष करते हुए बाइक रैली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

Related posts

अच्छी खबर : योगी सरकार ने 9 लाख युवाओं को दिया प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए चलाया खास कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा सीएम लघु सिचाई योजना का लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Shweta Sharma

यूपी के 57 जनपदों में बनेंगे मॉडर्न मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : 10 एकड़ में होगा निर्माण, इन सुविधाओं से होंगे लैस

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!