खबरेंदेवरिया

Kargil Vijay Diwas : देवरिया में सैनिक परिवारों का हुआ सम्मान, जानें विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने क्या कहा

Deoria News : कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के मौके पर रविवार को देवरिया में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सैनिक परिवारों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सैनिक परिवारों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

इस लिए मनाया जाता है

कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला। आखिरकार 26 जुलाई को युद्ध समाप्त हुआ और इसमें भारत की जीत हुई। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में मनाया जाता है।

सौभाग्य मिला

इसी कड़ी में आज देवरिया के सरस्वती विद्या मंदिर में शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित सैनिक परिवारों के सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर शहीद परिवारों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।

आयोजन समिति का आभार जताया

उन्होंने पूर्व सैनिकों का भी अभिनंदन कर उन्हें देश सेवा के लिए धन्यवाद एवं भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अभिनंदनीय कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संयोजिका प्रीति त्रिपाठी समेत सभी आयोजन समिति का आभार। देश के सैनिकों व सैन्य परिवारों के लिए हम सभी सदैव समर्पित हैं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर गोविंद मिश्र, ब्रिगेडियर जीतेंद्र, भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय पांडे, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अनिरुद्ध सिंह व कैप्टन अरुण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी : मदरसों में बदलेगा पाठ्यक्रम, सीएम योगी ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बंदियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा ट्रायल ! कारागार प्रशासन ने सीएम योगी के समक्ष रखा प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यौन शोषण के आरोपी तहसीलदार अभयराज सस्पेंड, डीएम की संस्तुति पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Mega Loan Mela : यूपी का एमएसएमई सेक्टर दूसरे राज्यों के लिए बना नजीर, जानें सीएम और वित्त मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

बांके बिहारी मंदिर में हादसा : दम घुटने से दो की मौत, कई अन्य घायल, जन्माष्टमी मनाने पहुंचे थे लाखों श्रद्धालु

Harindra Kumar Rai

7 दिसंबर को होगा चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण : सीडीओ ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!