उत्तर प्रदेशखबरें

मेरी माटी मेरा देश अभियान : क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन, यूपी की माटी के वीरों का वंदन करेगी योगी सरकार

Uttar Pradesh : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के विराट भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। यूपी के माटी के वीरों का वंदन कर उनके परिजनों का अभिनंदन हो या स्वच्छागृहियों का सम्मान, योगी सरकार इस अभियान के जरिए सामाजिक संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने वालों को भी पहचान देगी।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तो शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलेगा। साथ ही युवाओं के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन कर इस अभियान को अलग पहचान दिलाई जाएगी।

क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन
मेरी माटी, मेरा देश अभियान क्रांति दिवस (9 अगस्त) से प्रारंभ होगा। इसी दिन मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ग्राम पंचायत व नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों व अफसरों द्वारा बैठक आहूत कर शिलाफलकम हेतु स्थान निर्धारित कर इसे लोकार्पित किया जाएगा।

अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण कर पंच प्रण लिया जाएगा। स्कूलों व विद्यालयों में माटी गीत का गायन और स्थानीय कलाकारों की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, शहीद स्मारकों पर चलेगा स्वच्छता अभियान
पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार का स्वच्छता पर विशेष जोर है। योगी सरकार मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत भी स्वच्छता से जुड़े विविध आयोजन कराने पर जोर दे रही है। 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम स्थलों व शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

वहीं स्वच्छता से जुड़े 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत-नगर पंचायतों व नगर निकायों स्तर पर होगा। इसी दिन विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा।

पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में होंगे विविध आयोजन
योगी सरकार इस अभियान से जन-जन को जोड़ेगी। इसके लिए पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में विविध आयोजन होंगे। छात्र व शिक्षक जहां पंच प्रण लेंगे, सेल्फी अपलोड करेंगे, वहीं पुलिस विभाग की तरफ से विशेष मार्च व वीरों का सम्मान भी होगा। माटी कला बोर्ड-स्थानीय शिल्पकारों के जरिए मिट्टी के दीपों की व्यवस्था के उपरांत इसका वितरण भी किया जाएगा।

Related posts

UP Board Result 2022 : 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 9100 मनरेगा श्रमिकों के सामने गहराया रोजगार का संकट : गांवों के नगरीकरण से बढ़ी मुश्किल

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया महायोजना 2031 के आपत्ति निस्तारण की तिथियां बदलीं, अब 25 नवंबर को होगी सुनवाई

Rajeev Singh

UP TET 2021 Exam : 18 लाख परीक्षार्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, सीएम आदित्यनाथ ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

22 जुलाई को यूपी में होगा रिकॉर्ड पौधारोपण : हर गांव में लगेंगे 1000 पौधे, पढ़ें मुख्यमंत्री योगी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Mahindra Scorpio-N : नई स्कॉर्पियो को खास बनाएंगे ये 5 फीचर, लुक ऐसा कि देखते रह जाएंगे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!