खबरेंपूर्वांचल

Manish Gupta Murder Case: एक अन्य आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिरी की तलाश तेज

Gorakhpur News : गोरखपुर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड (Manish Gupta Murder Case) में आज पांचवी गिरफ्तारी हुई है। टीम ने मामले में आरोपी सिपाही कमलेश यादव को पकड़ लिया है। इसके साथ ही नामजद 6 आरोपी पुलिसवालों में से 5 को पकड़ लिया गया है। अब इस मामले में एक नामजद फरार है। कल तक जगत नारायण सिंह, अक्षय कुमार मिश्रा, राहुल दुबे, प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। आखिरी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 12 से ज्यादा टीमें मिशन में लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर थाना कैंट पुलिस टीम ने कमलेश सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले बुधवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। यह दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे। लेकिन मुखबिर की सूचना पर इन सभी को गोरखपुर पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर राहुल दुबे और कांस्टेबल प्रशांत कुमार को दबोचा था। इन सभी की गिरफ्तारी और 1-1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। मुखबिर ने सूचना दी थी कि ये दोनों आरोपी 12 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर करने जाएंगे। इसके बाद से गोरखपुर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया।

27 सितंबर की घटना है


बताते चलें कि गोरखपुर के कृष्णा होटल पैलेस में 27 सितंबर की रात को कानपुर बर्रा के निवासी कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। माना गया कि पुलिस की बेरहमी से पिटाई की वजह से उनकी मौत हुई। तत्कालीन थानेदार जगत नरायण सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया, आरोपी पुलिस वालों पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related posts

BIG NEWS : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा, देवरिया की अदालत ने सुनाया फैसला, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय : सीएम योगी ने देखा प्रजेंटेशन, नेट जीरो एनर्जी के कंसेप्ट पर…

Sunil Kumar Rai

3 महीने से ठप बंजरिया आईटीआई का काम : नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत और 5 घायल

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोटेदारों और आरोग्य मित्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सीडीओ रवींद्र कुमार की जांच में खुली भाटपाररानी ब्लॉक की पोल : मनमौजी कर्मचारी कर रहे मनमानी, बेबस प्रशासन

Rajeev Singh
error: Content is protected !!