खबरेंदेवरिया

देवरिया का फर्जी इंस्पेक्टर : होमगार्ड्स में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों को बुलाता दूसरे जिले, फिर गैंग होता था एक्टिव…

Deoria / Lucknow News : लखनऊ पुलिस ने देवरिया के एक शातिर फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर कई कड़ियां सुलझाई हैं। आरोपी नकली इंस्पेक्टर बन कर बेरोजगार युवतियों को महिला होमगार्ड में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस उसके अन्य गंदे धंधों के बारे में भी पता लगा रही है।

आरोपी जमील अहमद देवरिया जिले के भटनी हरैया क्षेत्र का रहने वाला है। राजधानी के नाका थाना के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि चौक की रहने वाली दो युवतियों के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। उसी आधार पर यह कार्रवाई हुई है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जाल में फंसाता था

पुलिस के मुताबिक ठग जमील अहमद इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाता था। वह विभाग में अपनी गहरी पहुंच होने का दावा कर लोगों को यकीन दिलाता था। इसी तरह उसने दो युवतियों को होमगार्ड में भर्ती कराने का वादा किया था। लेकिन परिजनों को शक होने पर उसके काले कारनामे उजागर हुए।

नेम प्लेट पर दूसरा नाम लिखा था

दरअसल जमील अहमद की नकली वर्दी पर लगी नेमप्लेट पर नाम मेराज अहमद लिखा था। इससे पीड़ितों को ठगी का अंदेशा होने लगा था। राजधानी के चौक अकबरी गेट निवासी मो. फरीद नाका में स्थित एक क्लीनिक पर काम करते हैं।

भर्ती कराने का झांसा दिया

मो. फरीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जमील 5 सितंबर को पत्नी अमरीन सुल्ताना के साथ क्लिनिक पर आया था। वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई। ठग ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए उनकी बहनों की होमगार्ड में भर्ती कराने का झांसा दिया।

मोटी रकम लेता था

उसके धोखे में आकर पीड़ितों ने चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास उसे 85 हजार रुपए नकद दिए। उसी महीने 23 सितंबर को जमील ने दोनों बहनों को बलरामपुर अस्पताल मेडिकल कराने बुलाया था। वहां मदेयगंज की अन्य दो युवतियां मेडिकल कराने आई थीं। ठग ने रानी नाम की महिला से 40 हजार रुपए लिए थे। वहां मेडिकल के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा हुआ।

मेडिकल भी करवाया

मेडिकल के बाद ट्रेनिंग के फर्जीवाड़े का खेल शुरू हुआ। जमील ने ट्रेनिंग के लिए सबको 29 सिंतबर का ट्रेन का टिकट भेजा। हालांकि उसने युवतियों को अकेले आने के लिए कहा। वह गोरखपुर का सही पता भी नहीं बता रहा था। इस पर पीड़ितों का शक और पुख्ता हो गया और उन्होने थाने में शिकायत दी।

इस एंगल से भी केस खंगाल रही पुलिस

पीड़ितों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी जमील के काले धंधे में एक महिला भी शामिल है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जमील और उसका गैंग ट्रेनिंग के बहाने युवतियों को अकेले बुलाकर उन्हें गलत कामों में शामिल होने के लिए मजबूर करता होगा। पुलिस इस प्वाइंट को भी ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

देवरिया : भाजपा विधायक सुरेश तिवारी बसपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, कल करेंगे नामांकन

Abhishek Kumar Rai

SSBL Inter College में किसानों को दिए गए कृषि यंत्र : भाजपा ने पीएम-सीएम और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद

Abhishek Kumar Rai

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

पशुपालन योजनाओं में स्वरोजगार के असीमित अवसर : ऐसे उठाएं लाभ, जिलाधिकारी ने दी पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

Afghanistan earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से 1150 लोगों की मौत, हर तरफ दिखाई दे रहा तबाही का मंजर

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!