खबरेंदेवरिया

मेरी माटी मेरा देश अभियान : सीडीओ रवींद्र कुमार की अगुवाई में देवरिया में निकली तिरंगा रैली

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आइसीडीएस विभाग द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली विकास भवन से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट होते हुए वापस अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पहुँची, जहां अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद बलिदानियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर देता है।

अभियान के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में शिलाफ़लकम की स्थापना की गई है, जिस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों का नाम अंकित किया गया है। जनपदवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।

उन्होंने समस्त जनपद वासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहभागी होने का अनुरोध किया और कहा कि प्रत्येक जनपद वासी अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित समस्त परियोजनाओं में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है, इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 30 अगस्त विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा रैली के दौरान सीडीपीओ के के सिंह अजय नायक सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थी।

Related posts

UP Election 2022 : बसपा ने देवरिया, कुशीनगर समेत 10 जिलों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, परवेज आलम पथरदेवा से ठोकेंगे ताल, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 सहायक विकास अधिकारियों को नए ब्लॉक में मिली जिम्मेदारी, जानें किसे कहां भेजा गया

Sunil Kumar Rai

सुधार : साल दर साल सिमट रहा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ, आंकड़ों से जानें यूपी का हाल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया जेल में मारपीट मामले में माफिया अतीक बेटे सहित दोषी करार : सीबीआई कोर्ट ने तय किए आरोप

Rajeev Singh

डीएम देवरिया की सख्ती से नेत्रहीन दिव्यांग को मिला न्याय : बैनामे के 13 वर्ष बाद भूमि पर दिलाया कब्जा, पढ़ें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decision :  रिटायर्ड शिक्षक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाएंगे, टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पढ़ें योगी कैबिनेट के फैसले

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!