खबरेंपूर्वांचल

कुशीनगर हादसा : 5 साल पहले भी नौरगियां गांव में शादी के दिन मौत ने खेला था खेल, राष्ट्रपति ने घटना पर जताया शोक

Kushinagar News : कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार की रात हल्दी की रस्म के दौरान हुए हृदय विदारक हादसे के बाद गांव में मातम है। इलाके में हर तरफ इस हादसे की चर्चा है। लेकिन इस गांव में शादी वाले दिन मातम 5 साल पहले मना था। तब शादी के दौरान ही चीख-पुकार मच गई थी। हादसे में 5 लोगों को जान गई थी।

दरअसल नौरंगिया गांव में 5 वर्ष पहले एक शादी समारोह चल रहा था। गांव में साल 2017 में बारात आई थी। द्वार पूजा से पहले लोग सड़क के किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसमें बाराती और स्थानीय सभी शामिल थे। इसी दौरान एक पिकअप अनियंत्रित हो गई और लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, मौत अपना खेल खेल चुकी थी। चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगा।

5 लोगों की मौत हुई थी

लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तेज रफ्तार की वजह से इस दुर्घटना में क्यासपति, बिट्टू शर्मा, अंगिरा और तारा देवी सहित पांच लोगों की जान चली गई थी। जबकि 10 लोग घायल हुए थे। एक बार फिर 5 साल बाद शादी की रस्म के दौरान हुए हादसे से लोगों के जेहन में वो पुराने जख्म ताजे हो गए हैं।

प्रेसीडेंट ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई अन्य ने कुशीनगर में हुए हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा है, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

Related posts

Deoria News : भाजपा नेता संतोष तिवारी की अगुवाई में निकली बाइक तिरंगा यात्रा, इन गांवों से गुजरी रैली

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के कैंप में लोगों ने कराया मुफ्त इलाज, इस गांव में लगा शिविर

Sunil Kumar Rai

ग्राम अदालत में एक महीने में निपटाए गए 4000 चकबंदी के लंबित मामले : सितंबर से यूपी में शुरू हुआ महाअभियान

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

Deoria News : फंड की कमी से रुका आंगनवाड़ी भवन का निर्माण, ग्राम प्रधान ने सीडीओ को दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma
error: Content is protected !!