खबरेंपूर्वांचल

Kushinagar Wedding Tragedy : ग्रामीणों ने एंबुलेंस देर से पहुंचने पर जताया गुस्सा, देरी से गईं कई जानें

Kushinagar News : कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार की रात हुए हादसे में प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। अन्यथा इस हृदयविदारक हादसे में कई महिलाओं की जान बचाई जा सकती थी।


बताते चलें कि थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में बुधवार की रात हल्दी की रस्म मटकोड़ की जा रही थी। शादी वाले घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही एक पुराने कुएं पर दर्जनों महिलाएं रस्म अदा कर रही थीं। इस कुए को स्लैब बनाकर ढंका गया था और इस पर महिलाएं-बच्चियां खड़ी थीं। भार ज्यादा होने की वजह से अचानक स्लैब टूट गया और वो सभी कुएं में समा गईं।

ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन उन्हें चिकित्सकीय सहायता मिलने में देरी हुई। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी और बचाव कार्य शुरू हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।


इस वजह से ग्रामीण सदमे के साथ रोष में भी हैं। उनका कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग फुर्ती दिखाता, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती थीं। जबकि घटनास्थल से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर पर ही 1 अस्पताल मौजूद है। जब समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो प्राइवेट वाहनों और पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।


इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो चुकी है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा का इलाज चल रहा है। शादी वाले घर सहित पूरे गांव में मातम पसरा है। हर तरफ चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जबकि घटना से पहले यहां खुशियों का माहौल था। लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे।

Related posts

DEORIA : बीजेपी देवरिया ने विभिन्न समुदाय के लोगों संग की बैठक, सांसद बोले-विविधता में एकता ही भाजपा का श्लोक मंत्र

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए आज थम जाएगा प्रचार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : सलेमपुर भाजपा दो दिन करेगी खास कार्यक्रमों का आयोजन, पार्टी की जीत के लिए बनी योजना

Rajeev Singh

परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्ता को सभी ने माना : सीएम योगी

Swapnil Yadav

देवरिया की कोर्ट ने 29 साल बाद 41 अभियुक्तों को सुनाई सजा : एक को उम्र कैद, पढें पूरा मामला

Rajeev Singh
error: Content is protected !!