खबरेंपूर्वांचल

Kushinagar BREAKING : कसया में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे

Kushinagar News : कुशीनगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 2 जख्मी हुए हैं। घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।

जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से तरकुलवा निवासी एक युवक की मौत हो गई है। जबकि 2 युवक झुलस गए हैं। लोग उन्हें लेकर फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा कसया के कूलकुला देवी स्थान पर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

लोग इसे कुदरत का कहर बता रहे हैं। मृतक के गांव में मातम मचा है। हर तरफ सन्नाटा पसरा है। मृतक के परिजनों और सगे-संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरा गांव गमगीन है। इलाके के लोग सिर्फ इस घटना की चर्चा कर रहे हैं। लोग झुलसे युवकों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related posts

यूपी : भाजपा से गठबंधन पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह

Sunil Kumar Rai

अल्टीमेटम : प्रतापपुर रोड़ का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी, 4 महीने में पूरा होगा काम, दो कंपनियों पर लगाया जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

नारी शक्ति को समर्पित योगी सरकार का बजट : बेटियों से लेकर निराश्रित महिलाओं का रखा गया ध्यान, पढ़ें विशेष

Laxmi Srivastava

Deoria News : टीम ने विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, दिलाई ये शपथ

Shweta Sharma

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हुआ समापन : सीएम योगी और अनुराग ठाकुर ने दी ट्रॉफी, इन राज्यों ने लहराया परचम

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के अवर अभियंता निलंबित, घोटाले की जांच के लिए समिति गठित, डीएम की सिफारिश पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!