खबरेंपूर्वांचल

BIG NEWS : कुशीनगर में दो फ्लाईओवर बनाने की मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया प्रोजेक्ट

Kushinagar News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कुशीनगर में 2.5 किलोमीटर लंबाई के दो फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। अगले 18 महीनों में दोनों फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे ना सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी, बल्कि पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी।

पर्यटकों को सुविधा होगी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 2.5 किमी लंबाई के दो फ्लाईओवर के निर्माण को 42.67 करोड़ रुपये के बजट के साथ स्वीकृति दी गई है। ये दोनों फ्लाईओवर 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से देशी-विदेशी पर्यटकों का आगमन सुलभ हो जाएगा तथा स्थानीय लोगों की ट्रैफिक जाम की समस्या हल हो जाएगी।

पिछले महीने शुरू होना था

बताते चलें कि नेशनल हाईवे-28 स्थित कुशीनगर और गोपालगढ़ तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण जून से शुरू होना था। लेकिन अनेकानेक वजहों से इसमें देरी हुई। गोपालगढ़ तिराहे पर 1.388 किमी लंबा फ्लाइओवर बनेगा, जिसकी लागत 20.50 करोड़ है। कुशीनगर में 1.10 किमी लंबा फ्लाईओवर बनेगा, जिसकी लागत 22.17 करोड़ रुपये आएगी।।

खतरनाक था

नेशनल हाईवे-28 स्थित गोपालगढ़ व कुशीनगर तिराहे पर सड़क पार करते समय कई निवासी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भी भेजा था। सांसद विजय कुमार दुबे फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा सदन में उठा चुके हैं।

ये है योजना

यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन-तीन अंडरपास बनेंगे। तीनों का निर्माण एक ही जगह पर होगा। इसमें पहला और तीसरा 15-15 मीटर चौड़ाई, जबकि बीच का 30 मीटर की चौड़ाई का होगा। इसके अलावा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन पूर्व की तरह रहेगा। केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

Related posts

BIG NEWS : पुलिस पर फायरिंग करने वाला बाइक लिफ्टर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, महुआडीह और बरियारपुर थाना के संबंध में दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

प्रशिक्षण से ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार करेगी योगी सरकार : 95826 राजस्व गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

महानगर पुलिस ने महज 20 साल के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा : जानें कैसे मिली ये बड़ी कामयाबी

Laxmi Srivastava

देवरिया प्रशासन की तैयारी : जनपद के 10 बड़े बकाएदारों से सख्ती से होगी वसूली, हर तहसील में टॉप टेन की लिस्ट तैयार

Sunil Kumar Rai

अपात्रों को आवास : सीडीओ ने दोषी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी, कार्रवाई की तैयारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!