अन्यखबरें

‘कोहिनूर भारत को लौटा देना चाहिए’ : जानें क्यों भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने ये कहा

पुष्पांजलि श्रीवास्तव, भारत: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के राज्याभिषेक में रानी कैमिला कथित तौर पर कोहिनूर हीरे से जड़ा रानी मां एलिजाबेथ द्वितीय का मुकुट नहीं पहनेंगी। बकिंघम पैलेस की इस घोषणा के बाद ये बहस फिर से शुरु हो गई है कि कोहिनूर भारत को वापस किया जाना चाहिए या नहीं।

यूके के एक लोकप्रिय शो में लेखक और जीबी न्यूज़ की प्रसारक एम्मा वेब ने कहा कि बकिंघम पैलेस की इस घोषणा के बाद हीरे के स्वामित्व पर विवाद हो सकता है तभी साथी प्रसारक भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने यह कहते हुए पलटवार किया “आप इतिहास नहीं जानती।”

एम्मा वेब ने कहा कि “वह शासक लाहौर का था तो क्या पाकिस्तान भी उसपर अपना दावा करने जा रहा है? उन्होंने इसे फ़ारसी साम्राज्य से चुराया था। फ़ारसी साम्राज्य ने मुगल साम्राज्य ने हमला किया, इसलिए यह एक विवादित वस्तु है।” इसपर नरिंदर ने जवाब दिया कि “आप इतिहास नहीं जानते। यह उपनिवेशवाद (colonialism), रक्तपात का प्रतिनिधित्व करता है। इसे भारत को वापस दे दिया जाए। मुझे नहीं समझ आता कि भारत के एक बच्चे को इसे देखने के लिए पूरे ब्रिटेन की यात्रा क्यों करनी पड़ती हैं। और इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।”

इतना ही नहीं शो के बाद इसे साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि “कोहिनूर हीरा भारतीय मिट्टी से निकला है। यह अंग्रेजों को उनके काले क्रूर औपनिवेशिक इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है। उनके पास उपनिवेशीकरण से लाभ जारी रखने का कोई काम नहीं है। संयुक्त राष्ट्र अपने खजाने को पुनः प्राप्त करने के लिए किसी देश के अधिकार को मान्यता देता है।”

आपको बता दें कि कोहिनूर मुगलों के हीरो के संग्रह (collection) का हिस्सा था। 1610 ईसवी में शाह जहान ने इसे अपने मोर सिंहासन में अन्य हीरो के साथ लगवाया था। पहले ये भारत में था उसके बाद ईरान में गया और फिर अफगानिस्तान से सीधे ब्रिटेन पहुंच गया। महारानी विक्टोरिया ने इसे सबसे पहले अपने ड्रेस के ब्रोच के रूप में पहना था। अब यह ब्रिटेन की महारानी के मुकुट का हिस्सा है।

Related posts

अच्छी खबर : श्रीलंका जाएंगे सीएम योगी, मिला न्योता

Harindra Kumar Rai

गोड़धोइया नाले का गोमती रिवर फ्रंट की तरह होगा कायाकल्प : गोरखपुर में जलभराव से मिलेगी निजात, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

पीएम मोदी ने काशी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला : भोजपुरी से जीता पूर्वांचल का दिल

Shweta Sharma

12 प्रमुख विभागों के समन्वय से धरातल पर उतरेगी सेफ सिटी परियोजना : सीएम ने तय को डेडलाइन, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

IMS में PDP का आयोजन : शिक्षक-शिक्षण से जुड़े हर पहलू पर हुई मंथन, नैक के मानकों पर खरा उतरने की तैयारी

Shweta Sharma

ग्राम पंचायतों के गुनहगार : देवरिया में घोटालेबाज सचिव पर मुकदमा दर्ज, सीएम से हुई थी शिकायत, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!