अन्यखबरें

JEE Main Exam : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेंन परीक्षा की तिथियां बदलीं, अब जून-जुलाई में होगा एग्जाम

New Delhi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency – NTA) ने JEE Main परीक्षा के सेशन-1 और सेशन-दो के लिए तिथियों में बदलाव कर दिया है। पहले ये परीक्षाएं अप्रैल-मई, 2022 में होनी थीं। लेकिन अब इन्हें जून और जुलाई में संपन्न कराया जाएगा। एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि सभी संबंधित छात्र आधिकारिक वेबसाइट से और जानकारी जुटाते रहें।

दरअसल एनटीए ने पहले ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन मेन (Joint Entrance Examination Main) के सेशन-1 के लिए 21, 24, 25 और 29 अप्रैल तथा 1 और 4 मई 2022 को परीक्षा की तिथि घोषित की थी। जबकि सेशन-2 के लिए 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई की तिथि निर्धारित हुई थी।

जून में होगी परीक्षा
लेकिन परीक्षार्थियों की तरफ से इन तिथियों में बदलाव की मांग की गई थी। इस को ध्यान में रखते हुए इन एनटीए ने नई तिथियां घोषित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं जून और जुलाई में होंगी। JEE main session-1 की परीक्षा की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून को संपन्न होगी।

इन तिथियों पर होगी परीक्षा
जबकि सेशन-दो के लिए परीक्षाएं 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई को संपन्न कराई जाएंगी। सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि समाप्त हो गई है। जबकि जेईई मेंस सेशन-2 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जल्दी उपलब्ध कराया जाएगा।

जानकारी लेते रहें
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सभी परीक्षार्थियों से आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर जानकारी लेते रहने के लिए कहा है। साथ ही परीक्षा से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए परीक्षार्थी 011-40759000 और 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी jeemain@nta.ac.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

PM Gati Shakti : पीएम गति शक्ति पोर्टल पर 17 विभाग एकीकृत हुए, अगले 3 महीने में मिलेगी हर सेवा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 3 दिन कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का पंजीकरण, साथ लाने होंगे ये पेपर

Satyendra Kr Vishwakarma

शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान : विपक्ष को याद दिलाई जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : देवरिया के इस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर होगा निर्माण

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुरवासियों के लिए 2 दिन रहेंगे बेहद खास : सीएम देंगे 4 लेन सड़कों की सौगात, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह

Swapnil Yadav

Parivar Kalyan Yojana : प्रदेश के हर परिवार को नौकरी देने का प्लान तैयार, राशन कार्ड बनेगा आधार, जानें पूरी योजना

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!