खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुरवासियों के लिए 2 दिन रहेंगे बेहद खास : सीएम देंगे 4 लेन सड़कों की सौगात, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह

Gorakhpur News : दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल, उद्योग, सामाजिक सरोकार और ढांचागत सुविधाओं के विकास के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर नागरिकों का मार्गदर्शन करेंगे।

इस दौरान उनकी मौजूदगी में एक भारी उद्योग का उद्घाटन होगा तो फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी की सौगात भी मिलेगी। फोरलेन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ उपस्थित रहेंगे।

रविवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान की मेजबानी में सांसद खेल स्पर्धा का समापन समारोह कौड़ीराम के जीडी इंटर कॉलेज डिघवा में आयोजित है। इसमें खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसी दिन मुख्यमंत्री गीडा के सेक्टर 23 में अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन कर जनपद के औद्योगिक विकास की तस्वीर में नया रंग भरेंगे। अंकुर उद्योग लिमिटेड के निदेशक निखिल जालान के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अगले दिन सोमवार को सीएम योगी बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां उनके हाथों पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। सोमवार को ही वह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ करीब 5700 करोड़ रुपये की लागत वाली चार की संख्या में फोरलेन सड़कों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

एनएचएआई की तरफ से आयोजित शिलान्यास समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा। यहां सीएम और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के हाथों जंगल कौड़िया-सोनौली, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर (गोरखपुर रिंग रोड बाईपास), रामजानकी मार्ग, महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी फोरलेन सड़क की आधारशिला रखेंगे।

Related posts

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai

आईसीसी वार्षिक रैंकिंग : टी-20 में भारत शीर्ष पर काबिज, मगर टेस्ट और वनडे में इन टीमों ने पछाड़ा

Sunil Kumar Rai

Lok Adalat : 6 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जनपद न्यायाधीश ने सभी तहसीलदारों और कंपनी प्रतिनिधियों को दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

इतिहास में पहली बार प्रदेश में अलविदा की नमाज़ सड़कों पर नहीं हुई : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के चयनित 17 प्रवक्ता को मिला नियुक्ति पत्र : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायकों ने सौंपा, दीं शुभकामनाएं

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!