उत्तर प्रदेशखबरें

Mulayam Singh Yadav : सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुःख, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अखिलेश यादव को कॉल कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने की घोषणा की है।

युग का अंत हुआ

सीएम योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। शोक की इस घड़ी में उनके पुत्र श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आज सुबह ली अंतिम सांस

बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। सोमवार सुबह 8:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव को पिछले कुछ वक्त से यूरीन इन्फेक्शन, ब्लड प्रेशर की समस्या तथा सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जहां रविवार को उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

शोक की लहर दौड़ गई

उनके निधन की खबर मिलने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे आदरणीय पिताजी और सब के नेता जी नहीं रहे।

Related posts

Deoria News : देवरिया में किशोर से कुकर्म करते सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, केस दर्ज

Abhishek Kumar Rai

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों को डीएम एपी सिंह ने किया सम्मानित : खेल से करियर बनाने पर दिया जोर

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ रवींद्र कुमार की जांच में खुली भाटपाररानी ब्लॉक की पोल : मनमौजी कर्मचारी कर रहे मनमानी, बेबस प्रशासन

Rajeev Singh

हर घर तिरंगा अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारंभ : गोरखनाथ मंदिर में फहराया तिरंगा, जनता से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!