खबरेंराष्ट्रीय

विदाई : 35 साल तक बेहतरीन सेवा देने के बाद रिटायर हुई INS सिंधुध्वज, जानें क्यों खास थी यह पनडुब्बी

New Delhi : आईएनएस सिंधुध्वज (INS Sindhudhvaj) ने 35 साल की शानदार अवधि तक अपनी सेवाएं देने के बाद शनिवार, 16 जुलाई 2022 को भारतीय नौसेना को अलविदा कह दिया। इस समारोह में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता मुख्य अतिथि थे।

इस डीकमीशनिंग कार्यक्रम में कोमोडोर एसपी सिंह (सेवानिवृत) समेत 15 पूर्व कमांडिंग ऑफिसर्स, कमिशनिंग सीओ और 26 अनुभवी कमीशनिंग क्रू ने हिस्सा लिया।

नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक थी
इस पनडुब्बी के शिखर पर एक भूरे रंग की नर्स शार्क चित्रित है और इसके नाम का अर्थ है समुद्र में हमारी ध्वजवाहक। जिस प्रकार इसके नाम से पता चलता है, सिंधुध्वज स्वदेशीकरण की ध्वजवाहक थी और नौसेना में अपनी पूरी यात्रा के दौरान रूस निर्मित सिंधुघोष श्रेणी की पनडुब्बियों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों की ध्वजवाहक थी।

परिचालन इस पर ही हुआ
इस पनडुब्बी को श्रेय जाता है कि कई चीजें इसने पहली बार कीं। जैसे, हमारे स्वदेशी सोनार यूएसएचयूएस, स्वदेशी उपग्रह संचार प्रणाली रुकमणी और एमएमएस, जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और स्वदेशी टॉरपीडो फायर कंट्रोल सिस्टम का परिचालन इस पर ही हुआ।

रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया
सिंधुध्वज ने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल के साथ मेटिंग और कार्मिक स्थानांतरण का काम भी सफलतापूर्वक किया, और ये इकलौती पनडुब्बी है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा इनोवेशन के लिए सीएनएस रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

सेवा समाप्त की गई
इस पारंपरिक समारोह को सूर्यास्त के समय आयोजित किया गया। बादलों से घिरे आसमान ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया, जब डीकमिशनिंग ध्वज को उतारा गया और 35 साल की शानदार गश्त के बाद इस पनडुब्बी को सेवामुक्त कर दिया गया।

Related posts

‘समय से जांच हो तो हारेगा कैंसर :’ डीएम ने लोगों से की अपील, जानें जानलेवा रोग के लक्षण

Harindra Kumar Rai

Deoria news : 25 सितंबर को फिर चलेगा आधार एकत्रीकरण अभियान, सभी बीएलओ के लिए निर्देश जारी, आयोग ने मातादातों से की अपील

Harindra Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम किसान निधि कैंप का किया दौरा : कहा- यूपी सरकार कृषकों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया की सड़कों से हटेगा जाम, डीएम ने मांगा एक्शन प्लान, जानें कहां क्या बदलेगा

Sunil Kumar Rai

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने सांसद को दिया ज्ञापन : जमकर की नारेबाजी, मिला ये आश्वासन

Rajeev Singh

देवरिया में भयावह सड़क हादसा : बाइक सवार तीन युवकों की मौत, परिजनों से मिले विधायक दीपक मिश्रा शाका

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!