उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, जेम पोर्टल से सेवा लेने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017-18 से पहले जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद शून्य थी। वर्ष 2017 में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शासकीय कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक खरीद में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

इसके अन्तर्गत जेम पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सामग्री एवं सेवाओं की खरीद को अनिवार्य किया गया। सेवाओं एवं सामग्रियों की खरीदारी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाते हुए, प्रदेश में वर्ष 2017-18 से लेकर अब तक जेम पोर्टल के माध्यम से 20,760 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश पहला राज्य है
यह जानकारी आज यहां देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सेवाओं को जेम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। जेम पोर्टल से 03 लाख 34 हजार से अधिक रजिस्टर्ड डीलर्स जुड़े हैं। जेम पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2017-18 में 666 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2018-19 में 1692.8 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद हुई थी।

68,455 विक्रेता शामिल हैं
इसी क्रम में वर्ष 2019-20 में 2443.9 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2020-21 में 4611.4 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद की गयी। वर्ष 2021-22 में जेम पोर्टल के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा 11275.1 करोड़ रुपये की खरीद की गयी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 70.6 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद की जा चुकी है। प्रदेश में कुल 3,34,608 विक्रेता जेम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इसमें एमएसएमई सेक्टर के 68,455 विक्रेता शामिल हैं।

भ्रष्टाचार कम हुआ है
जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने के कारण भ्रष्टाचार पर बड़े पैमाने पर रोक लगी है। विभिन्न विभागों द्वारा जो खरीदारी की जा रही है, उसमें मितव्ययिता, गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related posts

बड़ी खबर : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूईटी अंक के आधार पर मिलेगा प्रवेश, पढ़ें इस परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी

Abhishek Kumar Rai

सोशल मीडिया और आईटी के जरिए भाजपा जीतेगी चुनाव : देवरिया पार्टी कार्यालय पर बना ये प्लान

Swapnil Yadav

Deoria News : भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, पढ़ें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 3 दिन कैंप लगा कर होगा श्रमिकों का पंजीकरण, साथ लाने होंगे ये पेपर

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने किया मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज : नारी शक्ति को लेकर कही ये बड़ी बात

Shweta Sharma

इंसेफेलाइटिस की चपेट में बचे 5 फीसदी बच्चों को भी बचाना है : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!