खबरेंदेवरिया

BIG NEWS: देवरिया में सौतेले भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या की, जानें वजह

Deoria News : यूपी के देवरिया जिले में बुधवार की सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवतहां छितही गांव में गला काटकर दो सौतेले भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध की वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डबल मर्डर से गांव में सन्नाटा है। इलाके में लोग सिर्फ इस घटना के बारे में बात कर रहे हैं। एक्शन लेते हुए पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ कर ज्यादा जानकारी हासिल की।

ये है मामला: 

जानकारी के मुताबिक देवतहा छितही गांव के निवासी श्री निवास ने दो शादियां की है। श्रीनिवास दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनके साथ पहली पत्नी कुसुम का पुत्र जितेंद्र भी रहता है। जबकि एक पुत्र राजू घर पर ही रहता है। राजू, उसकी मां कुसुम एवं भाभी अर्चना को यह आशंका थी कि उसका पिता अपनी दूसरी पत्नी मंशा देवी को अधिक पैसा भेजते हैं।

चाकू से काटा गला

दूसरी पत्नी मंशा देवी के बड़े बेटे अजय (18 वर्ष) और अभिषेक (15 वर्ष) घर बुधवार की रात घर में सो रहे थे। तभी श्री निवास की पहली पत्नी मंशा देवी और उसके पुत्र राजू ने दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया। मां-बेटे ने मिलकर दोनों भाइयों की गला काट कर हत्या कर दी। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने आरोपी राजू सहित कुसुम देवी व अर्चना देवी को हिरासत में ले लिया है।

दोनों पत्नियों में होता था विवाद 

श्री निवास की दोनों पत्नियों में आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था। 15 दिन पहले भी दोनों महिलाओं के बीच घर खर्च को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी वजह से पहली पत्नी और बेटे ने मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।

Related posts

DEORIA : विभिन्न योजनाओं के लिए जमा फाइलों की हुई समीक्षा, जानें कहां अटकी है आपकी फाइल

Abhishek Kumar Rai

स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर भर रहे उद्यमिता की नई उड़ान : डीएम एपी सिंह ने बताए फायदे, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

यूपी में पिछले महीने 109221 बार बसों की हुई जांच : 4577 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, लाखों का जुर्माना वसूला

Rajeev Singh

अजब गजब होली : रंगों के त्योहार को मनाने के 21 तरीके जान रह जाएंगे दंग

Swapnil Yadav

BREAKING : देवरिया में पोखरे की भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बलों की रही तैनाती

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!