खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में सनकी पति ने पत्नी के बाल काटे, सिंदूर धोया और गांव में घुमाया, बेटी के बात करने से था नाराज

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक पति की हैवानियत की घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेटी के चरित्र पर शक होने पर पति ने अपनी पत्नी के बाल काट दिए। बाद में उसकी मांग का सिंदूर धो दिया। पूरा मामला बेटी के फोन पर बात करने को लेकर शुरू हुआ था।

मगर इतने से उसका वहशीपना शांत नहीं हुआ तो पत्नी को पूरे गांव में घुमाया। देवरिया पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी पति के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 

यह है पूरा मामला

देवरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में  5 लड़कियां और उनकी मां रहते हैं। महिला का पति विदेश में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह विदेश से घर लौटा था। किसी दिन उसने अपनी बड़ी लड़की को मोबाइल पर बात करते देख लिया और उसके चरित्र पर शक करने लगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी के बाल काट दिए, उसका सिंदूर धो डाला। उसके बाद अपनी ही अर्धांगिनी को पूरे गांव में घुमाया।

कहासुनी हुई

पीड़िता पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र में कहा है कि उसका पति अपनी बड़ी बेटी पर शक करता है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। बाद में उसने महिला की पिटाई की और बाल भी काट दिया। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लड़की को बेचने का दबाव बना रहा था। बेटी ने कहा कि पापा को मुझ पर शक। उन्हें लगता है कि मैं फोन से किसी से बात करती हूं। मगर हकीकत में ऐसी कोई बात नहीं है। वह मुझ पर बेवजह शक कर रहे हैं।

सदमे में है पत्नी और बेटियां 
पति और पिता की इस हैवानियत वाली हरकत से पूरा परिवार सदमे में है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। डरी-सहमी महिला ने कहा कि उसका पति उसे अब जिंदा नहीं छोड़ेगा। देवरिया पुलिस ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला है। शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवार को पुलिस के एक्शन का इंतजार है। गांव में लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं। 

Related posts

Noida Supertech Twin Towers demolition : वाटरफॉल इंप्लोजन तकनीक से चंद सेकेंड में जमींदोज हुए 100 मीटर ऊंचे सुपरटेक ट्विन टावर्स, मलबा हटाने में लगेगा 3 महीने

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, इसी सत्र से आरम्भ होंगे शैक्षणिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पथरदेवा विधानसभा में अब 6 दिसंबर को होगा विधायक स्पोर्ट्स कंपटीशन

Rajeev Singh

सभी विधान सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए डेडीकेटेड अधिकारी नियुक्त : डीएम का आदेश-एक भी वोटर का नाम न छूटे

Sunil Kumar Rai

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर लाइटिंग और बैरिकेडिंग का होगा इंतजाम : गोताखोर रहेंगे तैनात, हर तरफ होगा पुलिस का पहरा, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Rajeev Singh

यूपी : गांवों में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका, इन योजनाओं का उठाएं लाभ, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!