खबरेंशिक्षा

आईएमएस में हुआ उद्भव 2025 का आयोजन : छात्रों ने कंपटीशन में दिखाया दम

Noida News : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में उद्भव 2025 का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस इंटर डिपार्टमेंट प्रतियोगिता में छात्रों के लिए बिजनेस क्विज, यूथ पार्लियामेंट, पैनल डिस्कशन, बेस्ट मैनेजर प्रतियोगिता एवं ओपन माइक प्रतिस्पर्धा रखी गयी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जोश, ऊर्जा और बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली संगम देखने को मिला।

उद्भव का शुभारंभ करते हुए आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ विकास धवन ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों का केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी स्वयं को निरंतर तैयार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता, प्रबंधन कौशल, संचार दक्षता और टीमवर्क जैसी योग्यताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने कहा कि उद्भव, विद्यार्थियों को आवश्यक कौशलों को सीखने, समझने और व्यवहार में लाने का एक सशक्त एवं प्रभावशाली मंच है। छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नेतृत्व, नवाचार और वास्तविक जीवन के कौशलों से भी समृद्ध करता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच उनके व्यक्तित्व विकास तथा पेशेवर सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं कार्यक्रम की संयोजक प्रो शिखा गुप्ता एवं डॉ साक्षी वर्धन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होने बताया कि बीबीए विभाग द्वारा आयोजित इंटर डिपार्टमेंट प्रतियोगिता में बीबीए, एमबीए, लॉ एवं बीसीए के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Related posts

कम बारिश ने बढ़ाई मुश्किल : 75 टीमें जनपदों में करेंगी सर्वेक्षण, सीएम योगी ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट, यूपी के 62 जिलों में औसत से कम वर्षा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में फिर गायब मिले दर्जन भर कर्मचारी, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की समीक्षा बैठक : लक्ष्य से पिछड़े जनपद के सभी ब्लॉक, बीडीओ को नोटिस जारी, एक हफ्ते में पूरा करना होगा अधूरा काम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा ने बनाई नगर पालिका चुनाव की रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

किसानों के साथ योगी सरकार कर रही बेजुबानों की भी फिक्र : बानर वन और सोलर फेंसिंग योजना से इन जीवों की होगी रक्षा

Rajeev Singh

Uttar Pradesh : उच्च शिक्षण संस्थानों के 4.13 लाख छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा, जानें योग्यता और चयन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!