उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : 26 मई को बजट पेश करेगी योगी सरकार, सीएम ने सदस्यों को दी ये सलाह

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को विधान भवन परिसर में विधान सभा सत्र के पहले मीडिया को सम्बोधित किया। उन्होंने विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि नई सरकार गठन होने के बाद आज 18वीं विधानसभा का पहला अधिवेशन प्रारंभ होने जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विधान सभा के प्रथम सत्र की शुरुआत महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से होता है। आज समवेत सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का महत्वपूर्ण संबोधन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विगत लगभग 3 वर्ष से राज्यपाल महोदया का मार्गदर्शन प्रदेश के विकास एवं लोक कल्याण के लिए मिला है।

योगदान देंगे सदस्य
सदन के सभी सदस्य आज उनके अभिभाषण से मार्गदर्शन प्राप्त करके न केवल प्रदेश सरकार की पिछली उपलब्धियों को बल्कि भावी कार्ययोजना को भी सदन में चर्चा, परिचर्चा का विषय बनाएंगे। साथ ही, गंभीर और प्रभावी बहस के माध्यम से देश की सबसे बड़ी विधानसभा की गौरव और गरिमा में वृद्धि करने में अपना योगदान देंगे।

बजट पेश करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सत्र में प्रदेश का वर्ष 2022-23 का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। 26 मई, 2022 को प्रदेश सरकार अपना बजट विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। यह बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विकास, गरीबों के कल्याण, समाज के प्रत्येक नागरिकों के हितों के अनुकूल होगा। इस बजट सत्र में सदन के सभी सदस्य भाग लेंगे और बजट को पारित करके प्रदेश की 25 करोड़ जनता के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने में अपना योगदान देंगे।

हर चर्चा के लिए तैयार हैं
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए गरीबों, किसानों, नौजवानों के साथ आधी आबादी के हितों के लिए किसी भी प्रकार की चर्चा-परिचर्चा के लिए सदैव तैयार है। इस अवसर पर सभी सदस्यों को सदन में अपनी बात को रखने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि माननीय सदस्य अपनी बात को तभी सदन में रख पाएंगे, जब विपक्ष सदन का माहौल सकारात्मक बनाने में अपना योगदान देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी सार्थक और सारगर्भित मुद्दों पर चर्चा के साथ ही उसका उत्तर देने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

अन्य राज्यों में भी होगी
सीएम ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सदन के सदस्य अपनी रचनात्मक ऊर्जा का उपयोग प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में करेंगे। देश की सबसे बड़ी विधानसभा होने के नाते जो भी कार्य सदन में होंगे, उसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में भी होगी। सदस्य सदन में कोई भी ऐसा आचरण न करें, जो सदस्यों की गरिमा के विरुद्ध हो।

चर्चा का मंच है सदन
सीएम योगी ने कहा कि विगत 5 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोक कल्याण के लिए इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किये गये हैं, उन सब पर चर्चा के साथ ही भावी योजनाओं पर भी चर्चा का मंच सदन होता है। सदन चर्चा का बेहतरीन मंच होना चाहिए।

Related posts

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

और ऐसे हुई गरीब बेटियों की वीआईपी शादी… : मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, फिल्म सुपरस्टार रविकिशन ने गाया गाना

Sunil Kumar Rai

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर को हर विधानसभा में रक्तदान करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने बताई वजह

Harindra Kumar Rai

फसल नुकसान होने पर 72 घंटे में टोल फ्री नंबर पर दें सूचना : देवरिया में इन केंद्रों पर तैनात कर्मी करेंगे मदद

Swapnil Yadav

मिशन मोड पर गड्ढा मुक्त होंगी देवरिया की सड़कें : कृषि मंत्री ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!