खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने पूरे जिले के मिष्ठान भंडार और स्ट्रीट वेंडर्स से लिए नमूने, हजारों की खराब मिठाई नष्ट कराई

Deoria news : सहायक आयुक्त (खाद्य ) -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ उत्तर प्रदेश से प्राप्त दिशानिर्देशों तथा जिलाधिकारी के दिए गए आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने रीयूज्ड कुकिंग आयल पर अभियान चलाते हुए कुल पांच नमूने टीपीएम (टोटल पोलर मैटेरियल) जांच के लिए एकत्रित किए।

संचारी रोगों के नियंत्रण की रोकथाम के लिए भाटपार रानी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अभियान चलाते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास की दुकानों से दूषित मिठाइयां जो मानव उपभोग के उपयुक्त नहीं थी, नष्ट कराया गया।

शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने ज्ञानी समोसे के रीयूज्ड कुकिंग आयल का नमूना एकत्रित किया। सदर क्षेत्र के सकरापार स्थित लघु नमकीन की विनिर्माण इकाई संदीप नमकीन भंडार से पामोलिन आयल का नमूना संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एकत्रित किया।

डॉ सुभेस कुमार ने मालवीय रोड ओवर ब्रिज के नीचे छोला भटूरा की दुकान संचालित करने वाले से रीयूज्ड पामोलिन आयल का नमूना संग्रहित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने डुमरी चौराहा रामपुर कारखाने से यूज्ड कुकिंग मस्टर्ड आयल का नमूना एकत्रित किया। शहर के हनुमान मंदिर पर स्थित स्ट्रीट वेंडरों के समोसे व अन्य उत्पाद बनाने वाली दुकान से रीयूज्ड पामोलिन आयल का नमूना एकत्रित किया गया। सभी नमूने खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला झांसी को प्रेषित किए जा रहे हैं। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए भाटपार रानी तहसील में रंजन कुमार श्रीवास्तव ने बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़ी गली मिठाइयाँ जो लगभग 10 किलो मात्रा में थी, विनष्ट कराया। इनका मूल्य लगभग ₹2000 था। सभी अभियान का संचालन सहायक आयुक्त खाद्य रमेश चंद्र के नेतृत्व में किया गया।

Related posts

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur News : सीएम योगी ने जिले को जल से जहाज तक की दी सौगात, छात्रों को बांटे टेबलेट और स्मार्टफोन

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने जल भराव क्षेत्र का किया दौरा : फसल को हुई क्षति का होगा आकलन, प्रशासन ने की तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, डीएम ने किया निलंबित, जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

उपाध्यक्ष आरपी शाही ने देवरिया में डूबने से हुई जनहानि का लिया संज्ञान : जागरूकता पर दिया जोर, डीएम ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने 3 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पीडब्ल्यूडी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!