खबरेंनोएडा-एनसीआर

Hanuman Jayanti 2022 : विहिप और बजरंग दल की शोभा यात्रा में झूमें हजारों लोग, महिला शक्ति ने दिखाया दम

Gautam Buddh Nagar : सुत्याना में स्थित भगवती मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव पर पूरे गौतमबुद्ध नगर से आये बजरंग दल (Bajaranj Dal), विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) एवं मातृ शक्ति कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर मन्दिर के मुख्य महन्त 1008 श्री शिववन जी महाराज पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे और हनुमान जी के जीवन के बारे विस्तार से प्रकाश डाला।

विहिप के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बैंसला ने कार्यक्रम मे पधारे मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मन्त्री नागेन्द्र का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आमोद भाटी ने की। अपने उद्बोधन में नागेन्द्र जी ने हनुमान को शौर्यशाली, धैर्यवान, महाज्ञानी और पराक्रमी बताते हुए उनके चरित्र से सभी को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा। नागेन्द्र जी ने इस बात पर बल दिया कि वृहद हिन्दू समाज सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करता है। पर धर्म और समाज पर यदि घात हुआ, तो हिन्दू हनुमान की तरह आताताइयों की लंका नष्ट करने मे भी सक्षम है।

500 दोपहिया वाहन रहे

कार्यक्रम के पश्चात 500 दोपहिया, बुलेट एवं कार के काफिले के साथ बजरंग दल के युवाओं ने डीजे पर झूमते-गाते हुए सुत्याना से एस सिटी गोलचक्कर, एम्नाबाद होते हुए बिसरख स्थित हनुमान मन्दिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान हर गांव, मार्ग पर स्थानीय निवासियों द्वारा हनुमान की आरती उतारी गई और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या मे माताएं, बहनें भी सम्मिलित हुईं।

चाक-चौबंद रही व्यवस्था

अंत में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कल दिल्ली मे हुई हिंसा के चलते नोएडा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरी शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों ने यातायात और सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखा।

इन्होंने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के अनेक दायित्ववान अधिकारी एवं कार्यकर्ता, महेन्द्र बैंसला जिला अध्यक्ष, रवि शर्मा जिला उपाध्यक्ष, चंदन जिला सह मन्त्री, करण कपूर जिला प्रचार प्रमुख, विपिन जिला मठ मंदिर प्रमुख, हिमांशु जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख, अंशुमान जिला विद्यार्थी प्रमुख, मिताली जिला संयोजिका मातृशक्ति, मोहिता जिला सह संयोजिका मातृशक्ति, करूणा धीमान प्रखंड संयोजिका, आमोद भाटी प्रखंड अध्यक्ष, केशव प्रखंड, दिलीप शुक्ल प्रखंड कार्याध्यक्ष केशव प्रखंड, नीरज श्रीवास्तव प्रखंड उपाध्यक्ष, रक्तमनी पाण्डेय प्रखंड उपाध्यक्ष, केशव प्रखंड, नवीन प्रखंड उपाध्यक्ष केशव प्रखंड, रोहित जी प्रखंड संयोजक-बजरंग दल उपस्थित रहे।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इसके अलावा प्रेम जी प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल केशव प्रखंड, अमित जी प्रखंड कार्याध्यक्ष भगत सिंह प्रखंड, विक्रम जी प्रखंड मंत्री ग्रेटर नोएडा प्रखंड, विनय जी प्रखंड सह मंत्री गौतम प्रखंड, रूपक प्रखंड प्रचार प्रमुख, परवेश उपाध्यक्ष भगत सिंह नगर, सौरभ उपाध्यक्ष, भगत सिंह नगर, धर्मेंद, सह मंत्री भगत सिंह नगर, प्रेम कश्यप एवं पीयूष पाण्डेय दादरी प्रखंड उपाध्यक्ष शामिल रहे। विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख नोएडा विभाग विवेक त्रिपाठी ने ये जानकारी दी।

Related posts

नियुक्ति : आरोग्य भारती ने गोरक्षप्रांत के नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जानें किसे क्या पद मिला

Sunil Kumar Rai

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai

लर्निंग : एकेटीयू के छात्रों ने सीखी डाटा मैनेजमेंट की बारीकियां, एक्सपर्ट ने दी खास जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : एक साथ जांच करने पहुंची दर्जनों टीमें, शिक्षकों में मचा हड़कंप, इस ब्लॉक में चला अभियान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी सुनेंगे समस्याएं

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!