खबरेंपूर्वांचल

यूपी : सीएम योगी का अफसरों को सख्त आदेश, तैनाती स्थल पर ही गुजारनी होगी रात

Gorakhpur News : गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। जन समस्याओं का एक रजिस्टर भी बनाया जाए। उसमें समस्या निस्तारण की स्थिति अंकित की जाए। अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें।

उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा करने से रिवाइज स्टीमेट की स्थिति नहीं आयेगी और अनावश्यक व्यय भार नहीं बढ़ेगा।

10 करोड़ के प्रोजेक्ट की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण न किये जाने पर सम्बन्धित की जबावदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री आज जनपद गोरखपुर में आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में गोरखपुर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मण्डल के विकास कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था एवं 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की जनपदवार विस्तृत समीक्षा की।

सहायता राशि दी

इस अवसर पर उन्होंने जनपद गोरखपुर के गायत्री नगर की 02 लाभार्थियों कलावती देवी को पुत्र की विद्युत दुर्घटना में, एवं उर्मिला देवी को उनके पति के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

तैयारी पूरी रहे
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी अवश्य नामित किया जाए। बाढ़ नियंत्रण से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण कर ली जाएं। संवेदनशील बंधों की मरम्मत का कार्य बरसात से पूर्व करा लिया जाए। महानगर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों की साफ-सफाई आदि कार्यों को समय से कराया जाए। कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग भी की जाए।

जवाब दें अफसर
सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद स्थापित किया जाए। माह में कम से कम एक बार उनके साथ बैठक की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनप्रतिनिधि के फोन प्रॉपर अटेंड हों तथा प्रॉपर रिस्पांस दिया जाए। जनता के विश्वास पर खरा उतरना हम सभी का दायित्व है।

मेरिट के आधार पर करें निस्तारण

अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील होकर उनकी समस्या का समाधान करें। सभी को न्याय पाने का अधिकार है। इसलिए जनसमस्याओं का निस्तारण मेरिट के आधार पर किया जाए। समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में आवेदक से दूरभाष के माध्यम से फीडबैक भी प्राप्त करें।

संवेदनशीलता दिखाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय में बड़ी ताकत होती है। इंसेफेलाइटिस की समस्या को नियंत्रित करने में अन्तर्विभागीय समन्वय का बड़ा योगदान है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए अन्तर्विभागीय संयुक्त टीम साप्ताहिक कार्यक्रम बनाते हुए ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करें।

समय से उपस्थित रहें अफसर

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसमस्याओं का एक रजिस्टर भी बनाया जाए। उसमें समस्या निस्तारण की स्थिति अंकित की जाए। अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें।

Related posts

खंड स्नातक चुनाव 2023 : देवरिया में 21949 मतदाता करेंगे मतदान, डीएम और एसपी ने की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

अवसर : 9-12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा पीएम स्कॉलरशिप अवार्ड, 11 सितंबर तक करें आवेदन, इसी महीने होगी परीक्षा

Sunil Kumar Rai

किसानों के साथ योगी सरकार कर रही बेजुबानों की भी फिक्र : बानर वन और सोलर फेंसिंग योजना से इन जीवों की होगी रक्षा

Rajeev Singh

निर्यात : विदेश में बढ़ी भारत के गैर-बासमती चावल की मांग, इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Harindra Kumar Rai

आधार में ढिलाई पर डीएम सख्त : सीएससी और पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया : प्रदीप यादव ने रुद्रपुर से निर्दलीय नामांकन किया, हिस्ट्रीशीटर को टिकट देने का आरोप लगाया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!