खबरेंनोएडा-एनसीआर

Father’s Day 2022 : ईएमसीटी ने बच्चों के साथ मनाया फादर्स डे, दी ये सीख

Greater Noida West : ईएमसीटी के सदस्यों ने रविवार को बच्चों के साथ फादर्स डे मनाया। साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति किया जागरूक किया। बच्चों को स्वच्छता से सम्बंधित सामग्री का वितरण भी किया गया।

संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि हमारे जिंदगी में पिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। उनकी सलाह से हमेशा आगे बढ़ने की सीख मिलती है। ऐसे में इस फादर्स डे आप पिता से अपना प्यार जताएं और उन्हें महसूस कराएं कि आप से बढ़कर कुछ भी नहीं। आज ईएमसीटी की ज्ञान शाला में बच्चों को उनके पिता के लिए समर्पित किया गया। बच्चों से उनके पिता के बारे में पूछा गया और बच्चों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। हमने बच्चों के साथ मिलकर उनके पिता के लिए कार्ड बनवाए। 

कुछ बच्चों ने बताया कि हमारे पापा से कई बार मुलाकात भी नहीं हो पाती,  क्योंकि वह डबल शिफ़्ट करते हैं। आज बच्चों ने अपने पापा के लिए कार्ड बनाए, ताकि उनके घर पहुंचने पर उन्हें गिफ़्ट दे सकें। बच्चों ने कहा कि पापा का जन्म दिन किस दिन है, ये याद नहीं। लेकिन आज वह अपनी मम्मी की मदद से घर पर विशिष्ट पकवान बनवाएंगे।

ईएमसीटी की सदस्य अनामिका गुप्ता ने बताया कि आज फादर्स डे के उपलक्ष्य में हमने बच्चों को कई एक्टिविटिज करवायी तथा पर्सनल साफ़-सफ़ाई के महत्व को भी बताया। इसके साथ ही आज बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता किट बनाकर दिया, जिसमें टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, शैम्पू, तेल, साबुन, तथा जूस दिया गया। आज अनामिका,  मनीष गुप्ता, बेबी अर्णव गुप्ता और अमित गिरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai

यूपी में ‘श्री अन्न’ को नए सिरे से बढ़ावा देगी योगी सरकार : स्कूल करिकुलम में होगा शामिल, शिक्षकों को…

Rajeev Singh

उर्फी जावेद का वीडियो देख भड़के लोग : बोले-थोड़ा तो शर्म कर लो

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : काकोरी में 4,679 रुपये लूटने वाले देशभक्तों की गिरफ्तारी के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने खर्चे 10 लाख से ज्यादा, सीएम योगी ने इतिहास से कराया रूबरू

Abhishek Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में पंखे के कुंडे से लटका मिला सिपाही का शव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!