खबरेंदेवरिया

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने पीएसी के 163 रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ, दी ये सीख

Deoria News : देवरिया के रिजर्व पुलिस लाइंस में मंगलवार, 12 जुलाई को पिछले 6 महीने से ट्रेनिंग ले रहे पीएसी के 163 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) इसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए और उन्होंने परेड के निरीक्षण के उपरांत सलामी ली।

शपथ दिलाई
एसपी ने आरक्षियों के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की। बाद में उन्होंने समस्त रिक्रूट आरक्षियों को निष्पक्ष, पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन तथा भारत की संप्रभुता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

चुनौतियां मिलेंगी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज दीक्षांत परेड समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न तथा उत्साहित हूं। उन्होंने परेड के माध्यम से अनुशासन का परिचय दिया है। इसी प्रकार अपने आगे की नियुक्तियों पर भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करते हुए 6 महीने में सीखे अनुशासनात्मक परिचय देते रहेंगे। उन्हें भविष्य में कई चुनौतियां मिलेंगी, जिनको इन्हें स्वीकार करते हुए निभाना पड़ेगा।

दी ये सीख
उन्होंने कहा कि अनुशासन किसी के डर से नहीं अपितु अपनी अंतरात्मा से अपने जीवन में लाना चाहिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आम जनता के साथ सम्मानजनक व मृदुल व्यवहार करने, पीड़ित की बात को धैर्य पूर्वक सुनकर उसकी मदद करने एवं अपराधियों के प्रति कठोर कार्रवाई कर अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए कहा।

इन्हें किया सम्मानित
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने इनडोर और आउटडोर दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी रिपुसुदन मणि त्रिपाठी, अंतः कक्षीय प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षी रिकेश यादव, वाह्य प्रशिक्षण में प्रथम स्थान लाने वाले विशाल मल्ल, परेड कमांडर प्रथम रिपुसुदन मणि त्रिपाठी, द्वितीय कमांडर विशाल शर्मा और तृतीय कमांडर रोहन राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर जिलाजीत, क्षेत्राधिकारी बरहज पंचमलाल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय विनय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन अंशुमान, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, प्रभारी सोशल मीडिया सेल निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह, समस्त आइटीआइ/पीटीआइ, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Lakhimpur Kheri Case : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द की, 1 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, टीमों के पहुंचने से मचा हड़कंप, मिली ये गड़बड़ी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भटनी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Sunil Kumar Rai

देवरिया में आदर्श आचार संहिता प्रभावी : 1 जून को होगा मतदान, डीएम एपी सिंह ने दिए सख्ती के आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम मनीष कुमार वर्मा का सख्त आदेश : कीटनाशक डीलर किसानों को दें मेमो, लापरवाही हुई तो…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!