खबरेंपूर्वांचल

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा : भारी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, गणेश एवं भैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा की। भक्तिमय माहौल में हुए अनुष्ठान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में गोशाला के समीप नव्य व भव्य श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, प्रभु गणेश व कालभैरव जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए विगत सात दिन से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। गुरुवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधि विधान से तीनों देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

आनुष्ठानिक कार्यक्रम मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की मौजूदगी में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्र, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, अश्विनी त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे समेत 13 पुरोहितों ने पूर्ण कराए। गोराखपीठाधीश्वर ने मंदिर के बगल में स्थित अखंड धूना (हवन कुंड) को भी प्रतिष्ठित किया।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत, ब्राह्मण एवं साधु भोज तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर काशी से आए महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, मुख्य यजमान अमर तुलस्यान, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पायल तुलस्यान, अनूप सराफ, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम, बृजेश मणि मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम ने हेल्थ हीरोज को किया सम्मानित : मिशाल बने देवरिया में तैनात ये स्वास्थ्य कर्मी

Sunil Kumar Rai

अजब-गजब : चोरों ने दिनदहाड़े 500 टन का पुल चुराया, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने की मदद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

सड़क सुरक्षा के लिए डीएम ने दिए आदेश : रोड पर वाहन खड़े करने पर रोक, चलेगा जागरूकता अभियान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में वैक्सीन से 30365 बच्चे वंचित : दो दिन और चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा, जानें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : एफएसडब्ल्यू ने मिलावट की जांच के तरीके बताए, खाने में ये सावधानी बरतने की दी सलाह

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!