खबरेंनोएडा-एनसीआर

Gautam Buddh Nagar : भारतीय कुर्मी महासभा के सदस्यों ने लिया बड़ा संकल्प, बनी ये योजना

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार, 14 मई 2022 को जिलाध्यक्ष गौरव पटेल की अध्यक्षता में भारतीय कुर्मी महासभा, गौतमबुद्ध नगर (Bhartiya Kurmi Mahasabha, Gautam Buddh Nagar) की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें जिले में रह रहे कुर्मी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Vallabhbhai Patel) और छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को याद करके पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस सभा में कुर्मी समाज को संगठित करने पर बल दिया गया।

आयोजन होगा

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकाश कटियार ने किया। विकाश कटियार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए जल्द ही गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग जगह बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

सम्मानित किया जाएगा

जिला उपाध्यक्ष मृगंक कुमार ने बताया कि जल्द ही संगठन समाज के सभी प्रतिभावान छात्रों एवं समाज के लोगों को सम्मानित करेगा। इसकी योजना बनाई जा रही है।

रणनीति बनाई गई      

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने उपस्थित सभी समाज सेवियों के साथ महासभा की कार्य गतिविधियों एवं संगठन विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। इस दौरान जिले में महासभा को सशक्त बनाने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। इनको आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से लागू किया जाएगा।       

संकल्प दोहराया

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति प्रदान करते हुए भारतीय कुर्मी महासभा गौतमबुद्ध नगर की तरफ से संचालित आगामी सभी प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों में तन, मन, धन से सहभाग एवं सहयोग करने का संकल्प दोहराया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में गौरव पटेल, विकाश कटियार, मृगांक कुमार, प्रमोद, अजीत पटेल, रजनीश कुमार, विजय कुमार, अंशुल गंगवार, रोहित सचान, अतुल पटेल, प्रवीण, अभिषेक पटेल, सौरभ सचान, श्रीकांत पटेल, रविनेश राज, सौरभ पटेल, सतीश कटियार, आशीष सिंह,  विकास सिंह कटियार, अभिषेक सिंह एवं कई गणमान्य सदस्य उपस्थिति रहे।

Related posts

Deepawali 2021: सीएम योगी ने वनटांगिया को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया, 70 साल बाद मिलीं सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की बैठक : दो अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी, मुख्य विकास अधिकारी ने गन्ना भुगतान के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

स्वतंत्रता दिवस के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूप रेखा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का करेंगे शुभारंभ : भारतीय मोबाइल सम्मेलन के छठे संस्करण का होगा आगाज

Harindra Kumar Rai

Deoria news : गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला करेगा किसान मोर्चा, तैयारी पूरी

Abhishek Kumar Rai

भाजपा अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर लड़ेगी चुनाव : सुनील गुप्ता

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!