खबरेंदेवरिया

गौरीबाजार-हाटा मार्ग से बनकटिया पिच रोड बन कर तैयार : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने लोगों को दी बधाई

Deoria News : देवरिया सदर सीट से विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Shalabh Mani Traipathi) ने विधानसभा क्षेत्र के गौरी बाजार ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोगों को होली पर बड़ी सौगात दी है। उनकी पहल पर गौरीबाजार-हाटा मार्ग से खैरटिया बनकटिया पिच मार्ग बनकर तैयार हो गया है। इससे हजारों लोगों को सफर में सहूलियत मिलेगी।

दरअसल गौरी बाजार-हाटा मार्ग से पांडे बिसवा होते हुए रैश्री चौराहा से खैरटिया बनकटिया जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया था। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। लोगों ने सदर विधायक से रोड के पुनर्निर्माण की मांग की। सोशल मीडिया पर भी दर्जनों गांव के लोगों ने अपनी व्यथा सुनाई थी। इस पर अमल करते हुए विधायक ने इस सड़क के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ली। अब यह मार्ग बनकर पूरी तरह तैयार है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, देवरिया विधानसभा के गौरीबाजार की देवतुल्य जनता को समर्पित है यह शानदार सड़क। गौरीबाजार हाटा मार्ग से पांडेय बिसवा होते हुए रैश्री चौराहा पार कर खैरटिया बनकटिया पिच मार्ग पूरी तरह बन कर तैयार है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, जिसके चलते बहुत असुविधा होती थी। प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क का तत्काल निर्माण कराया गया है। बहुत सारे लोगों ने इस सड़क निर्माण के लिए कहा था, अब यह सड़क आप सबके लिए बनकर तैयार है। आप सभी को बधाई।

Related posts

Deoria News : रामपुर कारखाना में मनबढ़ युवक ने तमंचा दिखाकर डांसर को पीटा, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

निकाय चुनाव में 5 लाख मतदाता करेंगे मतदान : पढ़ें नगर पंचायतवार पोलिंग बूथ और वोटर काउंट

Sunil Kumar Rai

कम्पोजिट स्कूल सिसवा में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट क्लास में शिक्षा : सीडीओ ने किया उद्घाटन, जनसहयोग के लिए बीएसए ने जताया आभार

Shweta Sharma

हज के लिए 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन : देवरिया में इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Pushpanjali Srivastava

देवरिया में चला बुलडोजर : औद्योगिक आस्थान से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

Laxmi Srivastava

Antyodaya Diwas 2022 : देवरिया भाजपा देहात मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!