खबरेंदेवरिया

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

-पीएम कुसुम योजना के तहत पाए 1,44,526 रुपये मूल्य का सोलर पंप महज 57,810 रुपये में

-ऑनलाइन करें आवेदन, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी पंप

-पीएम कुसुम योजना के तहत पाए सोलर पंप: डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि जनपद में 25 जून 2022 से राज्य सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) के तहत अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी। अनुदानित सोलर पंप पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों को विभागीय वेबसाइट http://www.upagriculture.com/ पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसी वेबसाइट पर बने ‘अनुदान पर सोलर पंप’ लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।

निरस्त हो जाएगा

ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरांत कृषक को चालान के माध्यम से कृषक अंश की धनराशि 1 सप्ताह के अंदर किसी भी इंडियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

-2 एचपीडीसी सर्फेस के सोलर पंप के लिए 1,44,526 बाजार मूल्य के सापेक्ष कृषक को महज 57,810 रुपये चुकाने होंगे। शेष 86,716 रुपये की रकम सरकार अनुदान के रूप में देगी।

-5 एचपीएसी सबमर्सिबल के लिए बाजार मूल्य 2,73,137 के सापेक्ष कृषक को 1,09,255 रुपये ही चुकाने होंगे। शेष 1,63,882 रुपये सरकार अनुदान के रूप में प्रदान करेगी।

उपयुक्त होगी

इसी प्रकार विभिन्न क्षमता वाले सोलर पंप के लिए भिन्न-भिन्न मूल्य निर्धारित हैं, जिनका अवलोकन वेबसाइट पर किया जा सकता है। 22 फीट तक की गहराई के लिए 2 एचपी सर्फेस, 50 फीट तक के गहराई के लिए 2 एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट तक की गहराई के लिए तीन एचपी, 200 फीट की गहराई के लिए 5 एचपी और 300 फीट की गहराई के लिए 7.5 एचपी तथा 10 एचपी के सोलर पंप उपयुक्त होगी।

सोलर पंप पर्यावरण के अनुकूल हैं

जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर पंप पर्यावरण के अनुकूल हैं। इसका प्रयोग करने से किसानों की पेट्रोल/डीजल से निर्भरता कम होगी और उनके आर्थिक हितों की भी रक्षा होगी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

Related posts

खेती-किसानी : देवरिया सहित इन 24 जनपदों में मक्का खरीद रही यूपी सरकार, जानें समर्थन मूल्य और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दुःखद घटना : मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ट्रेन के सामने कूदी, जांच में जुटी पुलिस

Rajeev Singh

Greater Noida West : गौर सौंदर्यम में बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, निवासियों ने की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

Photo Series : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो रहा देवरिया में भवनों का नामकरण, दीवारों पर उकेरी जा रही शहीदों की तस्वीरें

Shweta Sharma

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 10 पर मामला दर्ज, इस विवाद में हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया के सभी बीडीओ को आरोप पत्र जारी : सीडीओ ने दो दिन में मांगा जवाब, इस वजह से की कार्रवाई

Rajeev Singh
error: Content is protected !!