खबरेंदेवरिया

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट, पथरदेवा का निरीक्षण किया। उन्होंने इंडस्ट्रियल इस्टेट के विकास के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 1990 में स्थापित इससे औद्योगिक आस्थान में कुल 44 फैक्ट्री/ कारखाने स्थापित करने के लिए 18 उद्यमियों को प्लॉटों का आवंटन किया गया था। किंतु, वर्तमान समय तक महज 2 औद्योगिक केंद्र ही स्थापित हुए हैं और वे भी बुधवार को निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य से प्लॉटों का आवंटन किया गया था, वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में मिनी इंडस्ट्रियल इस्टेट में उद्योग नहीं लगाने वाले 42 प्लॉटों के भू-स्वामियों को आवंटन निरस्त करने का नोटिस दिया जाएगा। ये प्लॉट नए निवेशकों को उपलब्ध कराये जाएंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार जनपद की औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में 2.33 करोड रुपए की लागत से औद्योगिक आस्थान, पथरदेवा में विकासात्मक कार्य कराए जाएंगे, जिसमें औद्योगिक आस्थान की बाउंड्री, नाली निर्माण, सड़क निर्माण व प्रकाश व्यवस्था शामिल है। इस दौरान उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

‘भाजपा सरकार में देश-प्रदेश गढ़ रहा तरक्की के नए आयाम’ : देवरिया में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, दिया जीत का मंत्र

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बोले स्वतंत्र देव सिंह : ‘समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है योगी सरकार,’ विकास कार्यों का लिया जायजा

Harindra Kumar Rai

BREAKING : केंद्रीय उर्वरक मंत्री से मिले सूर्य प्रताप शाही, यूपी में खाद की किल्लत दूर करने के लिए बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार : स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत स्तर पर होंगे ये खास आयोजन

Sunil Kumar Rai

यूपी में 29 पीपीएस अफसरों का तबादला : कई जिलों के एएसपी बदले, पढ़ें सभी नाम

Swapnil Yadav

देवरिया : बसपा ने खड्डा, फाजिलनगर और रुद्रपुर सहित 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें किसे मिला मौका

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!