खबरेंदेवरिया

डीएम ने मिशन इंद्रधनुष-5.0 का किया शुभारम्भ : बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप, लोगों से की ये अपील

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को पीपी सेंटर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मिशन इंद्रधनुष -5.0 के पहले चरण का शुभारंभ किया। अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों और गर्भवती का समय से टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीबी से बचाव को बीसीजी, लिवर की बीमारी से बचाव को हेपेटाइटिस बी, पोलियो से बचाव को ओपीवी, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, हेमोफिलस इंफ्लुएंजा बी ( हिब0 संक्रमण से बचाव को पेंटावेलेंट, निमोनिया से बचाव को पीसीवी, डायरिया से बचाव को रोटा, मीजल्स और रूबेला से बचाव को एमआर और टिटनेस, डिप्थीरिया से बचाव को टीडी का टीका बहुत जरूरी है।

समय पर टीकाकरण से इन जानलेवा बीमारियों से बचाव ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती की सूची बनाने के लिए आशा और एएनएम के जरिए घर-घर सर्वे कराया गया।

सीडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि दो अर्बन सहित 18 प्लानिंग यूनिट में अभियान का –

  • पहला चरण सात से 12 अगस्त तक
  • दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक और
  • अंतिम चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा।

करीब 5136 गर्भवती और 17715 बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। अभियान में 441 एएनएम और 2769 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं ली जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 2034 टीकाकरण सत्र और शहरी क्षेत्र में 143 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। हाई रिस्क क्षेत्र में 94 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डीपीओ कृष्णकांत राय, एसीएमओ संजय चंद, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अंकुर सांगवान, यूनिसेफ़ के डीएमसी अरशद जमाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक दिन के बच्चे ने पी पोलियो की खुराक

राघव नगर निवासी 35 वर्षीय अंगद सिंह ने बताया कि छह अगस्त 2023 को पीपी सेंटर पर मेरी पत्नी उर्मिला ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पीपी सेंटर पर लगे टीकाकरण बूथ पर बेटे को पोलियो की पहली खुराक पिलाई गई।

Related posts

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चौकी इंचार्ज दरोगा की मौत, दीवान घायल

Abhishek Kumar Rai

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों से सीखेंगे छात्र : जानेंगे उत्पादों से मिली सफलता की कहानी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में सनकी पति ने पत्नी के बाल काटे, सिंदूर धोया और गांव में घुमाया, बेटी के बात करने से था नाराज

Sunil Kumar Rai

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

किसान गौ-आधारित खेती के जरिए पहले वर्ष से अच्छी आमदनी ले सकते हैं : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 2.13 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से जल : 709 ग्राम पंचायतों में काम जारी, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!