खबरेंदेवरिया

रेड क्रास सोसाइटी: देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित,  देंगे ये खास पुरस्कार

Deoria News : मई 2022 इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) के लिए स्वर्णिम समय बन गया है। सोसाइटी के देवरिया के सचिव अखिलेन्द्र शाही को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल होगा।

मिलेगा खास पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक 17 मई, 2022 को इंडियन रेड क्रास सोसायटी, नई दिल्ली एक कार्यक्रम (वर्चुअल) आयोजित करेगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh L. Mandaviya) इसे सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रास सोसायटी देवरिया के सचिव अखिलेन्द्र शाही को ‘इंडियन रेड क्रास मेरिट सर्टिफिकेट’ दिया जायेगा।

राष्ट्रपति देते सम्मान

यह सम्मान विशेष इसलिए भी है, क्योंकि राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम था। परन्तु नई दिल्ली में कोरोना केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम वर्चुअल कर दिया गया है।

Related posts

यूपी : मदरसों में बदलेगा पाठ्यक्रम, सीएम योगी ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का होगा लाइव टेलीकास्ट : पहली बार शाम को खुलेंगे विद्यालय

Shweta Sharma

इस आईपीएस ने यूपी में 150 से अधिक अपराधियों को लगाया ठिकाने : माफिया को मिटाने में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

‘5टी’ के मंत्र से हो रहा यूपी का विकास : ODOP से बढ़ा निर्यात, IFS अधिकारियों से बोले सीएम योगी

Swapnil Yadav

देवरिया में बढ़ी गोटरी फॉर्म की मांग : पशुपालन विभाग को मिले इतने आवेदन, गौवंशों को लेकर डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

सोशल ऑडिट में पथरदेवा ब्लॉक में मिली गड़बड़ी : धन नहीं जमा कराने पर होगी FIR, डीडीओ ने दी चेतावनी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!